{"_id":"595e62494f1c1bb52f8b47e3","slug":"savan-12-lakh-pilgrims-will-perform-jalabhishek-of-baba-vishwanath-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन : 12 लाख श्रद्धालु सोमवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन : 12 लाख श्रद्धालु सोमवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के प्रत्येक सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। महीने भर चलने वाले सावन मेले के मद्देनजर पूर्व की घटनाओं को देखते हुए जोन के वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ जिले को अति संवेदनशील माना गया है।
विज्ञापन
जबकि जौनपुर, गाजीपुर और भदोही संवेदनशील जिलों की श्रेणी में हैं। मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया और चंदौली सामान्य जिलों की श्रेणी में हैं। अति संवेदनशील और संवेदनशील जिलों में पुलिस-पीएसी के साथ ही सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के नौ शिवालयों में सावन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में डेढ़ से दो लाख, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में एक से डेढ़ लाख, मृत्युंजय महादेव मंदिर में एक लाख, केदारेश्वर मंदिर में डेढ़ लाख, तिलभांडेश्वर मंदिर में एक लाख, ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में एक लाख, मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी में डेढ़ लाख, रामेश्वर महादेव मंदिर में एक लाख और शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
कांवरियों के आगमन के मद्देनजर नौ जुलाई से सावन खत्म होने तक एनएच दो की एक लेन (इलाहाबाद से वाराणसी आने वाले मार्ग) पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।