फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saubhagya yojana work is not completed till december 31 then action will taken against officers

सौभाग्य योजनाः 31 दिसंबर तक काम पूरा नहीं हुआ तो नपेंगे अधिकारी 

Sun, 14 Oct 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 14 Oct 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Saubhagya yojana work is not completed till december 31 then action will taken against officers
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आलोक कुमार ने कहा कि 31 दिसंबर तक सौभाग्य योजना का काम पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बनारस के भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय पहुंचे चेयरमैन ने अधिकारियों संग सौभाग्य योजना की समीक्षा की। बैठक में सोनभद्र और मिर्जापुर पास हो गए जबकि वाराणसी, फतेहपुर, कौशाम्बी, इलाहाबाद, सिद्धार्थनगर फेल रहे।
विज्ञापन


इस पर चेयरमैन ने आपत्ति जताते हुए चेताया कि काम में तेजी लाएं और समय से समाप्त कराएं। सौभाग्य योजना के तहत पूर्वांचल के 21 जिलों में चार कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें एलएंडटी, जैक्सन, एनसीसी, बजाज शामिल हैं। चेयरमैन ने कंपनियों के परचेज आर्डर की जांच की। इस दौरान उन्होंने गैंग बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एमडी को निर्देश दिया कि जिन गांवों में बिजली की आधारभूत संरचना पूरी हो गई है। इनकी खंडवार 50-50 गांवों की सूची बनाकर जिला प्रशासन के पास भेजें। जिला प्रशासन इन गांवों में योजना के तहत नए कनेक्शन का फार्म बांटकर सूचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed