{"_id":"5e42a5a88ebc3ee60e7684b7","slug":"satyagrahi-pedestrian-going-from-chauri-chaura-to-delhi-rajghat-arrested-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी-चौरा से दिल्ली राजघाट जा रहे सत्याग्रही पदयात्री गाजीपुर में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी-चौरा से दिल्ली राजघाट जा रहे सत्याग्रही पदयात्री गाजीपुर में गिरफ्तार
Tue, 11 Feb 2020 06:31 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
सत्याग्रही पदयात्रियों की गिरफ्तारी से पूर्व की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले की बिरनो पुलिस ने मंगलवार को सत्याग्रही पदयात्रियों को जनपद की सीमा में घुसते ही गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। जेल जाने वाले पदयात्री "नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा" चौरी-चौरा से शुरू कर गाजीपुर के रास्ते दिल्ली के राजघाट जा रहे थे। गिरफ्तार होने से पहले पदयात्रियों ने बताया कि यात्रा चौरी-चौरा से शुरू की गई है।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए कि ‘यह वो जगह थी जहां वर्ष 1922 में अंग्रेजों के खिलाफ हुई हिंसा के कारण गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था और उसी दिन हिंदुस्तान की आजादी तय हो गई थी, जहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं बची थी। इस पवित्र स्थान से करीब छह-सात लोगों का एक जत्था, जिसमें एक महिला सदस्य प्रदीपिका सारस्वत भी हैं, सभी मंगलवार को गाजीपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पद यात्रियों का कहना था कि बीते तीन-चार दिनों से पुलिस उनके आस-पास मंडरा रही थी। उनसे यात्रा को लेकर सवाल- जवाब भी किए जा रहे थे। प्रदीपिका एक लेखक और पत्रकार हैं और उन्हें कश्मीर समस्या पर अपनी यात्रा वृतांत के लिए जाना जाता है। उन्होंने गिरफ्तार होने से पहले अपने फेसबुक पेज पर भी लिखा है कि ‘कल शाम से लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस उन लोगों के पास चक्कर काट रही है, तस्वीरें खींच रही है, वीडियो बना रही है। कहीं कुछ हो सकता है। हुआ भी कुछ ऐसा ही।
विज्ञापन
मरदह और बिरनो थाने के मध्य पदयात्रियों के पहुंचते ही उन्हें बिरनो पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद देश की आम जनता नागरिकता रजिस्टर , परिचय पत्रों , जन्म प्रमाण पत्र आदि क्या -क्या कागजात तैयार की जदोजहद में फंस गई है।
सरकार रोजी-रोजगार देने में फेल होती दिख रही है। सरकार का रसूख जनता में कम होने लगा है। नागरिकता के सवाल ने लोगों के धैर्य को झटका दे दिया। देशभर में काफी भारी मात्रा में विरोध-प्रदर्शन भी हुए। इन सारे सवालों को लेकर पदयात्रा निकाली गई थी। पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत भी हुआ, लेकिन जनपद में हुई गिरफ्तारी से काफी मर्माहत दिखे।
एसडीएम सदर ने बताया कि इन सभी लोगों ने पदयात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। चंद लोगों की पदयात्रा से प्रशासन को क्या समस्या है। इस पर उनका कहना था कि फिलहाल तो 151और 107/16 के तहत गिरफ्तारी की जा रही है और मामले में जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेल जाने वाले पदयात्रियों में प्रियेश पांडेय, अतुल यादव, मुरारी कुमार, मनीष शर्मा, प्रदीपिका सारस्वत, शेषनारायण ओझा, नीरज राय, अनंत प्रकाश शुक्ला और राज अभिषेक शामिल हैं।