फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sarva Seva Sangh premises sealed, debris of demolished buildings will be removed soon

सर्व सेवा संघ परिसर सील: बुलडोजर चलने के बाद पूरा परिसर अब मलबे से पटा, काशी रेलवे स्टेशन का विस्तार जल्द

Mon, 14 Aug 2023 10:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों को शनिवार की देर रात तक ढहाया गया। पुलिस, पीएसी व आरपीएफ की मौजूदगी में बुलडोजर चला। पूरा परिसर अब मलबे से पटा है। मलबों को हटाकर जल्द ही काशी रेलवे स्टेशन का विस्तार शुरू होगा।

विज्ञापन
Sarva Seva Sangh premises sealed, debris of demolished buildings will be removed soon
अब ऐसा दिख रहा सर्व सेवा संघ का भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर स्थित भवनों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया। अब मलबा ही बचा है, जिसे जल्द ही हटाया जाएगा। इसी सिलसिले में रविवार को लखनऊ रेल मंडल के अधिकारी वाराणसी आए और मलबा हटवाने सहित अन्य कार्यों को जल्द पूरा कराने पर जोर दिया। परिसर को सील करके सुरक्षा बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों को शनिवार की देर रात तक ढहाया गया। पुलिस, पीएसी व आरपीएफ की मौजूदगी में बुलडोजर चला। पूरा परिसर अब मलबे से पटा है। इसे देखते हुए ही रविवार की सुबह परिसर के आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। परिसर के अंदर आरपीएफ और बाहर आदमपुर थाने की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मलबा जल्द ही हटाया जाएगा, फिर काशी रेलवे स्टेशन का विस्तार होगा। इस क्षेत्र को काशी रेलवे स्टेशन का हिस्सा बनाया जाना है। आधुनिक सुविधाएं विकसित की जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Sarva Seva Sangh premises sealed, debris of demolished buildings will be removed soon
नागेपुर में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

 सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों को ध्वस्त करने का रविवार को विरोध किया गया। लोक समिति के कार्यकर्ताओं व लोगों ने आदर्श ग्राम नागेपुर में मुंह पर काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। साथ ही मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। एहतियातन गांव में थाने की पुलिस तैनात रही। नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम से आंबेडकर पार्क तक प्रदर्शन हुआ। तख्तियों पर लिखे स्लोगन के साथ विरोध जताया गया। गांधी-जेपी विरासत संघर्ष समिति के संयोजक रामधीरज ने कहा कि सर्व सेवा संघ के ऐतिहासिक भवन जमींदोज कर दिए गए। यह शर्मनाक है।

गांधी, विनोबा भावे व जय प्रकाश नारायण की विरासत नष्ट कर दी गई है। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि गांधी का विचार कभी दम नहीं तोड़ेगा। ऐसे 100 केंद्र बनाए जाएंगे। किताबें फिर छपेंगी। लाइब्रेरी बनेगी। जनता के बीच जाएंगे और सच्चाई बताएंगे। लोकतंत्र के लिए लड़ेंगे। ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि धरोहर को बचाने के लिए विरोध करते रहेंगे। इस मौके पर जागृति राही, अनूप श्रमिक, शर्मिला, उर्मिला, महेंद्र राठौर, विनोद, ईश्वरचंद त्रिपाठी, अमित, राजेश सिंह, प्रियंका, रचना, वंदना आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed