फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sarnath

कार्यशैली में बदलाव नहीं, मायूस लौट रहे पर्यटक

Mon, 21 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
sarnath
अनलॉक के बाद पर्यटकों व सैलानियों का रुझान पिकनिक स्पॉटों व ऐतिहासिक स्थलों की ओर बढ़ गया है। भगवान बुद्ध की नगरी सारनाथ में भी पर्यटकों का आवागमन बाकी दिनों के मुकाबले अब ज्यादा देखने को मिल रहा है। रविवार को छुट्टी के कारण सारनाथ घूमने वालों की संख्या 3500 तक पहुंच गई। वहीं कुछ अव्यवस्थाओं के चलते पर्यटकों को परेशानी भी हो रही है। पुरातत्व विभाग की उदासीनता के कारण सैकड़ों की संख्या में सैलानी बिना घूमे ही वापस चले जा रहे हैं।
विज्ञापन

टिकट न मिल पाने से परेशान पर्यटक ऐतिहासिक स्थलों को बिना देखे अपने गंतव्य को मायूस होकर लौट रहे हैं। ई टिकट स्कैन करने के बाद भुगतान कट जा रहा है और टिकट जनरेट नहीं हो रहा है। जिसे लेकर पुरातात्विक खंडहर परिसर गेट पर पुरातात्विक कर्मियों व पर्यटकों के बीच नोकझोंक भी हुई। रविवार को एक बजे से ही ई-टिकट जनरेट होना बंद हो गया, जो बाद में लगभग 3.40 बजे पुन: डाउनलोड होना शुरू हो गया था। तब तक सैकड़ों की संख्या में पर्यटक वापस चले गए थे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग पर्यटकों की संख्या को देखकर अपने सरवर को बंद कर दिया था। विभाग के सूत्रों ने बताया कि रविवार को 3000 पर्यटकों के प्रवेश के कोटे को बढ़ाकर 5000 कर दिया गया।
विज्ञापन

विभाग के लिए अच्छा अवसर है क्योंकि लोग अपने घरों से निकल कर घूम फिर रहे हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण टिकट मिलने में कठिनाई हो रही है। भीड़ को देखते हुए मैनुअल टिकट का भी बंदोबस्त करना चाहिए। -अनिल, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश को लेकर कठिनाई हो रही है। सरवर डाउन होने से एक घंटे म्यूजियम गेट पर खड़े रहे तो उतना ही देर पुरातात्विक खंडहर गेट पर खड़े होने के बावजूद भी टिकट नहीं मिला। इससे सारनाथ घूमने सपना मन में दबाए वापस जा रहे हैं। -राहुल, आसनसोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed