फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saraswati gate opened for devotees after three years

तीन साल बाद भक्तों के लिए खुला सरस्वती फाटक

Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Saraswati gate opened for devotees after three years
श्री काशी विश्वनाथ धाम में शनिवार को भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पौष के महीने में सावन की तरह भक्तों की कतार उमड़ी तो मंदिर परिक्षेत्र की गलियाें ठसाठस हो गईं। गोदौलिया से मैदागिन तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। तीन साल से बंद चल रहा सरस्वती फाटक खुलने से श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पूरा विश्वनाथ धाम देखने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ का सरस्वती फाटक खुल गया। ज्ञानवापी के बाद सरस्वती फाटक से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। बाबा के धाम के निर्माण के कारण तीन सालों से सरस्वती फाटक बंद चल रहा था। दिन में 11:30 बजे से सरस्वती फाटक का द्वार खुलने से मानमंदिर, त्रिपुर भैरवी और मीरघाट के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

भक्तों ने बताया कि गंगा घाट से मंदिर जाने में आसानी हो रही है। पांच मिनट में भक्त आसानी से मंदिर पहुंच रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद से रात तक सड़क पर भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर के मुख्य परिसर में चारों दरवाजों से भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा था। मंदिर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिना मास्क के प्रवेश मंदिर में नहीं मिलेगा और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। लिहाजा आस्थावान दशाश्वमेध से त्रिपुरभैरवी गली से होते हुए बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान भक्तों को मंदिर चौक तक जाने की छूट मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed