{"_id":"5fed65098ebc3e3b65736c54","slug":"sarai-govardhan-congress-councilor-sanjay-singh-dies-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सराय गोवर्धन के कांग्रेस पार्षद संजय सिंह का निधन, शोक संवेदना के साथ नगर निगम में अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सराय गोवर्धन के कांग्रेस पार्षद संजय सिंह का निधन, शोक संवेदना के साथ नगर निगम में अवकाश
Thu, 31 Dec 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस पार्षद संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सराय गोवर्धन के कांग्रेस पार्षद संजय सिंह का नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। दोपहर बाद उनका शव हथुआ मार्केट स्थित आवास पर आएगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने बताया कि वे काफी दिनो से बीमार थे।
विज्ञापन
बनारस में सुधार नहीं होने पर दिल्ली ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे तीन बार से पार्षद थे। पहली बार भाजपा और दो फिर कांग्रेस के पार्षद थे। पार्षद के निधन पर साथी पार्षदों ने दुख जताया। शोक प्रकट करने वालों में सपा के हारून अंसारी, कमल पटेल, भाजपा के नरसिंह बाबा, राजेश चल्लू, कांग्रेस के हाजी ओकास, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
शोक संवेदना के साथ नगर निगम में अवकाश
कांग्रेस पार्षद संजय सिंह के निधन पर नगर निगम सभागार में पार्षदों और अधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। इसके साथ ही नगर निगम में अवकाश हो गया। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने कांग्रेसी पार्षद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि संजय लगातार तीन कार्यकाल से जनता की समस्या को उठाते रहे।
विज्ञापन
भाजपा के उपसभापति नरसिंह बाबा ने उनके जुझारू प्रवृत्ति के बारे में बताया। सपा पार्षद हारुन अंसारी ने कांग्रेसी पार्षद के कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर सभी दलों के पार्षद, निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।