फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarai Govardhan Congress councilor Sanjay Singh dies in varanasi

वाराणसी: सराय गोवर्धन के कांग्रेस पार्षद संजय सिंह का निधन, शोक संवेदना के साथ नगर निगम में अवकाश

Thu, 31 Dec 2020 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Dec 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Sarai Govardhan Congress councilor Sanjay Singh dies in varanasi
कांग्रेस पार्षद संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के सराय गोवर्धन के कांग्रेस पार्षद संजय सिंह का नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। दोपहर बाद उनका शव हथुआ मार्केट स्थित आवास पर आएगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने बताया कि वे काफी दिनो से बीमार थे।

विज्ञापन

बनारस में सुधार नहीं होने पर दिल्ली ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे तीन बार से पार्षद थे। पहली बार भाजपा और दो फिर कांग्रेस के पार्षद थे। पार्षद के निधन पर साथी पार्षदों ने दुख जताया। शोक प्रकट करने वालों में सपा के हारून अंसारी, कमल पटेल, भाजपा के नरसिंह बाबा, राजेश चल्लू, कांग्रेस के हाजी ओकास, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



शोक संवेदना के साथ नगर निगम में अवकाश
कांग्रेस पार्षद संजय सिंह के निधन पर नगर निगम सभागार में पार्षदों और अधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। इसके साथ ही नगर निगम में अवकाश हो गया। अपर नगर आयुक्त देवीदयाल ने कांग्रेसी पार्षद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केसरी ने कहा कि संजय लगातार तीन कार्यकाल से जनता की समस्या को उठाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के उपसभापति नरसिंह बाबा ने उनके जुझारू प्रवृत्ति के बारे में बताया। सपा पार्षद हारुन अंसारी ने कांग्रेसी पार्षद के कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर सभी दलों के पार्षद, निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed