फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Saraf died hit by trailer dead body was dragged along the trailer for 300 meters in jaunpur up

यूपी: जौनपुर में सराफ को रौंदा, 300 मीटर तक ट्रेलर के साथ घिसटता रहा शव, हाईवे पर शव का परिजनों का चक्का जाम

Sat, 26 Dec 2020 03:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Dec 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Saraf died hit by trailer dead body was dragged along the trailer for 300 meters in jaunpur up
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सराय मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी के सामने बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवार सराफा व्यापारी को रौंद दिया। ट्रेलर में फंसकर करीब तीन सौ मीटर तक व्यापारी का शरीर घिसटता रहा।

विज्ञापन

कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू किए, तब चालक ने ट्रेलर रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम शाहगंज व सीओ ने समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। हादसे के दौरान व्यापारी के पास मौजूद आभूषण से भरा बैग भी गायब होने का आरोप है।
विज्ञापन



सरपतहा थाना क्षेत्र के रामनगर कटघर गांव निवासी सुरेश सोनी(42) की रामनगर बाजार में सराफा की दुकान है। शनिवार की दोपहर वह दुकान से जुड़ी खरीदारी के लिए शाहगंज जा रहे थे। सराय मोहद्दीनपुर चौकी के सामने सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Saraf died hit by trailer dead body was dragged along the trailer for 300 meters in jaunpur up
मृतक सराफ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

सड़क पर गिरे सुरेश का शरीर ट्रेलर के पिछले पहिए में फंस गया। उन्हें रौंदते हुए चालक तेज गति से ट्रेलर भगाता रहा। करीब तीन सौ मीटर तक शरीर सड़क पर घिसटता रहा। सुरेश के कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

लोगों ने जब ईंट-पत्थर चलाने शुरू किए तो चालक ने ट्रेलर रोका। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-बलिया मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार मौके पर पहुंचे।

लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, सुरेश के पास सोने-चांदी के आभूषण से भरा बैग भी था, जो हादसे के बाद से गायब है। सरपतहा एसओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बैग की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed