फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   saptsagar dva mandi

समस्याओं का सागर है सप्तसागर दवा मंडी

Wed, 22 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
saptsagar dva mandi
वाराणसी। पूर्वांचल की सबसे बड़ी दवा मंडी सप्तसागर में समस्याओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। मैदागिन इलाके के सप्तसागर मंडी में न तो पार्किंग की सुविधा और न ही जाम से निजात मिल पा रही है। 514 दुकानों वाली मंडी में रोजाना दस हजार ग्राहक आते हैं। मगर, अतिक्रमण, गंदगी और विद्युत तारों के जंजाल से आए दिन होने वाली स्पार्किंग से ग्राहक सहित व्यापारी हमेशा भयभीत भी रहते हैं।
विज्ञापन

चूना वाली गली से जाम लगता है तो फिर ग्राहकों और व्यापारियों को आगे निकलने में घंटे भर से अधिक समय लग जाता है। जिला प्रशासन की अनदेखी से दवा मंडी अपने मूल स्वरूप को खोती जा रही है। तमाम दुश्वारियों के चलते ही पहले की अपेक्षा अब ग्राहकों की संख्या में भी काफी कमी आ गई है।
विज्ञापन

तंग गली और उसमें गंदगी और जर्जर रास्ते ग्राहकों सहित व्यापारियों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। कोई ध्यान नहीं दे रहा।- विजय अस्थाना, अध्यक्ष, ट्रांस वरुणा इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में जाम से ग्राहक सहित व्यापारियों को परेशानी होती है। चूने वाली गली में जाम लगने से घंटे भर तक रास्ता बंद हो जाता है। -संदीप चतुर्वेदी, महामंत्री, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
मंडी में विद्युत तारों के जंजाल से हमेशा शार्ट सर्किट जैसी घटनाएं होती है। एक ट्रांसफार्मर लग जाए तो इस समाधान हो जाए। -गजानंद यादव
अतिक्रमण से भी मंडी का स्वरूप बिगड़ रहा है, यही कारण है कि चूना वाली गली हमेशा जाम से जकड़ी रहती है। -दिनेश यादव
मंडी में पार्किंग की व्यवस्था हो ताकि ग्राहक वाहनों को सड़क पर न खड़ा करने को बाध्य हों। अतिक्रमण भी हटना चाहिए।- सुमित कुमार
मंडी में साफ-सफाई व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए, मूत्रालय की संख्या बढ़े और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो। -मोहम्मद रहीश कुरैशी, ग्राहक
जाम बड़ी समस्या है। इससे निजात मिलना चाहिए। यहां फैले तारों का मकड़जाल भी हटे। जिससे आए दिन स्पार्किंग होती है।-नीति टंडन, ग्राहक
इतनी बड़ी मंडी में एक भी पार्किंग नहीं होने से ग्राहकों को परेशानियां होती है। कम से कम एक या दो पार्किंग होना चाहिए।-प्रशांत कुमार, ग्राहक
प्रमुख समस्याएं
- मंडी में पार्किंग का अभाव
- विद्युत तारों का मकड़जाल से आदिन शार्ट सर्किट
- चूना वाली गली में जाम से परेशानी
- गली में साफ-सफाई का अभाव
-मंडी के अधिकतर रास्ते हैं जर्जर
- छुट्टा पशुओं से समस्याएं
सुझाव
- मंडी के अधिकतर कटरों के बेसमेंट में बनाई जाए पार्किंग
- चूना वाली गली में से अतिक्रमण हटाया जाए
- गलियों में क्षतिग्रस्त रास्तों का हो मरम्मत
- शौचालय व मूत्रालय की संख्या बढ़ाई जाए
- स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हो
- मंडी में विद्युत तारों का मकड़जाल समाप्त हो, ट्रांसफार्मर लगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed