{"_id":"65d32683f31892be250fa578","slug":"sant-ravidas-jayanti-2024-crowd-will-be-largest-in-varanasi-with-sant-niranjan-das-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Ravidas Jayanti: दो हजार संगत के साथ 22 को पहुंचेंगे संत निरंजन दास, मेला क्षेत्र हो जाएगा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Ravidas Jayanti: दो हजार संगत के साथ 22 को पहुंचेंगे संत निरंजन दास, मेला क्षेत्र हो जाएगा गुलजार
Mon, 19 Feb 2024 03:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:33 PM IST
सार
संत रविदास की जयंती पर बनारस में इस बार सबसे ज्यादा भीड़ होगी। संत निरंजन दास 23 फरवरी को पंडाल क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और संगत को दर्शन देंगे। इसी दिन शाम को ही नगवां पार्क में दीपोत्सव भी होगा। जयंती समारोह में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : रोहित सोनकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संत रविदास की जयंती पर देश ही नहीं विदेश से भी रैदासी सीरगोवर्धन पहुंचेंगे। संगतों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। डेरा सच्च खंड बलां के प्रमुख संत निरंजन दास दो हजार की संगत के साथ 22 फरवरी को स्पेशल ट्रेन बेगमपुरा से बनारस पहुंचेंगे। गुरु के आगमन के साथ ही मेला क्षेत्र भी गुलजार हो जाएगा।
विज्ञापन
संत निरंजन दास 23 फरवरी को सुबह पंडाल क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और संगत को दर्शन देंगे। 23 की शाम को ही नगवां पार्क में दीपोत्सव भी होगा। श्रद्धालुओं की जुटान सीरगोवर्धन का नजारा ही बदल गया है। जयंती समारोह में लाखों की संख्या में देश-विदेश से अनुयायी पहुंचेंगे। मंदिर में चल रहे अमृतवाणी के पाठ से पूरा इलाका गूंज रहा है।
विज्ञापन
सेवादारों और संगत के आने का क्रम लगातार बना हुआ है। मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार संगत की संख्या हर साल के मुकाबले अधिक होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के कारण भी इस बार काफी संख्या में संगत गुरु चरणों की रज पाने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन
संत रविदास उत्तर में ही बैठकर करते थे जूता बनाने का काम
varanasi news
- फोटो : रोहित सोनकर
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री के आने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर तैयारियों की समीक्षा करने आ सकते हैं। इसे लेकर अधिकारी लगातार सीरगोवर्धन में चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। भगवानपुर से सीर जाने वाले मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बनवा दिया है। सड़क के दोनों तरफ बल्लियों से बैरिकेडिंग की जा रही है। रविदास प्रतिमा के चारों तरफ 15 फीट के दायरे में ढलाई की जाएगी। प्रतिमा को उत्तर में स्थापित करने पर लोगों का मानना है कि संत रविदास उत्तर में बैठकर ही जूता बनाने का करते थे।
संत रविदास के दर्शन के बाद पीएम मिलेंगे संत निरंजन दास से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयंती समारोह में पहुंचने के बाद सीधे संत रविदास का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद संत निरंजन दास से मिलने सत्संग पंडाल पहुंचेंगे। वहां से लौटते समय लंगर चखेंगे। सत्संग पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पंडाल में जमीन से 10 फीट ऊपर मंच बनेगा। प्रधानमंत्री के मूवमेंट को देखते हुए कॉरिडोर की पूरब की दीवार तोड़कर आपातकालीन दरवाजा बनवाया जाएगा। लंगर से लौटने वाले संगत के लोगों को सत्संग में गेट से चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। पूरब की तरफ से दीवार के किनारे एक तरफ से रास्ता सत्संग पंडाल में जाने के लिए बनेगा।
पुलिस कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण
पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी एडीसीपी यातायात के साथ वाहन पार्किंग की जगह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीर में 10 जगह पर वाहन पार्किंग जिला प्रशासन की तरफ से बनाया गया है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों के साथ मेला क्षेत्र में जवान तैनात रहेंगे।