फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant ravidas devotee return his home from varanasi

गुरु चरणों की रज लेकर लौटे रैदासी, आंखें थीं नम, मन में था अगले साल आने का संकल्प

Mon, 10 Feb 2020 07:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 10 Feb 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Sant ravidas devotee return his home from varanasi
संत रविदास जयन्ती पर वाराणसी के सीरगोवर्धन आए भक्त सोमवार को भारी मन से अपने घरों को रवाना हुए। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी से गुरु चरणों की रज लेकर रैदासी सोमवार की दोपहर पंजाब रवाना हुए। गुरु की जन्मस्थली से रवाना होते हुए श्रद्धालुओं आंखें नम थीं और मन में अगले साल आने का संकल्प। धीरे-धीरे मुख्य पंडाल में ठहरे श्रद्धालुओं के जाने के बाद जगह खाली हो गई। दो दिनों से गुलजार संत के सपनों के नगर बेगमपुरा से लोग घरों को लौटने लगे।
विज्ञापन


आंखों में संत के सपनों के शहर की झलक लिए श्रद्धालु सुबह से ही रवाना होने लगे। इस दौरान काशी के श्रद्धालुओं में उदासी दिखी, वहीं कुछ बिछोह की बेला में आंसू नहीं रोक पाए। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 643वीं जयंती में शामिल होने सीर गोवर्धनपुर पहुंचे डेरा सच्च खंड बल्लां के पीठाधीश्वर संत निरंजन दास सोमवार की दोपहर पंजाब लौट गए।
विज्ञापन


जाने से पहले मंदिर में संत रविदास के दर्शन किए। इस दौरान सीर गोवर्धनपुर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय गुरुदेव व रविदास शक्ति अमर रहे... के नारे लगाए। गुरु के पांव छूकर आशीर्वाद पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। उनके जाने के बाद भक्तों के साथ सेवादार भी लौटने लगे। दूरदराज से आए श्रद्धालु भी घर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों की चहल-पहल के बाद शाम होने तक भीड़ छंटने लगी। लौटते समय मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हजार लोगों से भी ज्यादा क्षमता वाले लंगर हाल में भी गिने चुने लोग ही लंगर छकने पहुंचे। सीर गोवर्धन से संत निरंजन दास के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर एक बजे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ। मंगलवार तक सभी लोग लौट जाएंगे।

जालंधर लौटा रैदासियों का जत्था
रविदास जयंती का भव्य कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सेवादार लौट गए। करीब 1600 से अधिक सेवादारों के जाने के लिए विशेष बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर सिटी तक बुक किया गया था। सोमवार दोपहर 3:30 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए सेवादारों का जत्था दोपहर दो बजे से पहुंचने लगा था।


सेवादारों के अगुवा व डेरा सच्च खंड बल्लां जालंधर के पीठाधीश्वर संत निरंजन दास अनुयायियों के साथ कैंट स्टेशन पहुंचे। वे पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन करीब 10 मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed