फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University Convocation will be given today, Mahamohapadhyay degree after three decades

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, तीन दशक बाद दी जाएगी महामहोपाध्याय उपाधि

Wed, 04 Dec 2019 10:35 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Dec 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit University Convocation will be given today, Mahamohapadhyay degree after three decades
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह में तीन दशक के बाद महामहोपाध्याय की उपाधि स्वामी शरणानंद महाराज को दी जाएगी। डी लिट की उपाधि विश्व में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए कार्य करने वाले संस्कृत भारती के संस्थापक पद्मश्री चमूकृष्ण शास्त्री को दी जाएगी। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र में दीक्षांत समारोह के बारे में  कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समारोह में 33 छात्रों को 59 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। आचार्य की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले स्वामी अद्भुत वल्लभदास को 10 स्वर्ण पदक मिलेंगे।  समारोह के मुख्य अतिथि यूजीसी के उपाध्यक्ष प्रो. भूषण पटवर्धन और अध्यक्ष कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी। कुलपति ने बताया कि समारोह में 22726 विद्यार्थियों के बीच उपाधि वितरित होगी। मुख्य भवन में पांच सौ विद्यार्थियों और मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान शैलेष कुमार मिश्र और शशींद्र मिश्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

समारोह के लिए हुआ भूमि पूजन

समारोह में परंपरानुसार मुख्य भवन में कुलपति ने दीक्षांत मंच के समीप भूमि पूजन किया। इस दौरान वैदिक और पौराणिक मंगलाचरण भी हुआ। पूजन के दौरान कुलसचिव, वित्त अधिकारी सहित सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष मौजूद थे। अपराह्न में मुख्य भवन में बने दीक्षांत मंडप में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। शैक्षिक शिष्टयात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात विद्वानों को मिल चुकी है महामहोपाध्याय की उपाधि

विश्वविद्यालय की ओर से महामहोपाध्याय की उपाधि 1989 में सात विद्वानों को दी गई थी। इसमें जीवन्यातीर्थ, युधिष्ठिर मीमांसक, पेरि सूर्यनारायण शास्त्री, पं. पीएन पट्टाभिराम शास्त्री, पं. केदार ओझा, एसआर कृष्णमूर्ति शास्त्री, रामचंद्र केशव डोंगरे शामिल हैं।

इन्हें मिलेंगे स्वर्ण पदक

स्वामी अद्भुत वल्लभ दास को 10, हरिओम शर्मा को 5, राहुल पांडेय को 4, प्रकाश पांडेय को 3, हरेन अस्वार को 3, पन्नू तिवारी को 2, टीका देवी को 2, वीरेंद्र कुमार शुक्ला को 2, सुमन तिवारी को 2, सूर्या प्रसाद पौडेल को 2, अश्विनी कुमार दुबे को 2 स्वर्ण पदक मिलेंगे। जबकि लोकेश शृंगी, अंबुज त्रिवेदी, आलोक शुक्ल, कंचन पांडेय, हिमांशु शेखर त्रिपाठी, रसिक वल्लभ दास, पुष्पा केशरवानी, अच्युत, सुधांशु द्विवेदी, आशीष गडपाल, पत्रिका जैन, बबन कु मार मिश्र, अबिंकेश मिश्र, सतीशचंद्र प्रजापति, अमृतपंथी, श्रद्धा पांडेय, अजय कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार मौर्य, प्रांजल कुमार मिश्र, प्रांशु शर्मा, दीनेश्वर धनराज को एक-एक स्वर्ण पदक मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed