फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University Anyone can learn Jyotish and karma kand sitting at home admission start

संस्कृत विश्वविद्यालय: घर बैठे कोई भी सीख सकता है ज्योतिष और कर्मकांड, ऑनलाइन दाखिले शुरू, जानें अंतिम तारीख

Sat, 26 Aug 2023 07:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Aug 2023 07:35 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदक देश ही नहीं विदेश से भी ज्योतिष, कर्मकांड, वास्तु और योग सहित 10 पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Sanskrit University Anyone can learn Jyotish and karma kand sitting at home admission start
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्कृत शिक्षण के लिए पूरे देश का एक बड़ा केंद्र माने जाने वाला वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्योतिष, कर्मकांड, वास्तु और योग समेत 10 पाठ्यक्रमों में 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका है। संस्कृत छात्रों के साथ ही आम जनता, नौकरीपेशा और गृहिणियां भी इस केंद्र से जुड़कर ऑनलाइन संस्कृत संभाषण व अन्य विधाएं सीख सकते हैं।  तीन, छह माह के सर्टिफिकेट और एक साल के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की स्थापना के लिए एक करोड़ 16 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। इस पाठ्यक्रम में देश-विदेश के लोगों और गृहिणियों के पास अध्ययन का सुनहरा अवसर है। दाखिले के लिए संस्कृत की अनिवार्यता भी नहीं होगी।

विज्ञापन

शाम में चलेंगी कक्षाएं 

10वीं, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसकी कक्षाएं शाम को चलेंगी। अध्ययन के बाद नियत समय पर परीक्षा और अभ्यर्थियों को परिणाम और प्रमाणपत्र ऑनलाइन मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पंडित छन्नूलाल मिश्र की संपत्ति को लेकर बेटियों में घमासान, मारपीट के आरोप में थाने तक पहुंचा मामला

कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन संस्कृत ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय से सीधे जुड़ने और भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल तत्वों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के मूल तत्वों की जानकारी होने से समाज में फैले अंध विश्वास को रोकने में मदद मिलेगी।

ऑनलाइन नामांकन के लिए देना होगा शुल्क

ऑनलाइन पाठ्यक्रम में तीन और छह महीने के पाठ्यक्रम के लिए एक हजार और एक वर्षीय डिप्लोमा के लिए दो हजार रुपये शुल्क है। वेबसाइट पर https://ssvvostc.ac.in/ नामांकन व शुल्क जमा किया जा सकता है।

इन विषयों की होगी पढ़ाई

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में संस्कृत भाषा शिक्षण, अर्चक, कर्मकांड, ज्योतिष, वास्तु विज्ञान, व्याकरण, दर्शन, वेदांत, योग और वेद की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed