फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankatmochan music festival varanasi sixth night

संकटमोचन संगीत समारोहः मालिनी अवस्थी के सुर और नीलाद्री के सितार से सजी संकटमोचन की छठवीं निशा

Fri, 17 Apr 2020 11:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sankatmochan music festival varanasi sixth night
संकटमोचन संगीत समारोह में प्रस्तुति देतेपंडित राजन साजन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में संकटमोचन संगीत समारोह की छठवीं निशा में देश के नामचीन कलाकारों ने हाजिरी लगाई। ओडिसी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति तो काबिलेतारीफ रही। भुवनेश्वर से पं. रतिकांत मोहापात्रा नादांजलि के साथ संगीत समारोह के डिजिटल मंच से जुड़े। सोशल मीडिया पर संगीत समारोह के चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।

विज्ञापन


छठवीं निशा के आयोजनों को देखने के लिए ढाई लाख से अधिक लोग जुड़े। शुक्रवार की शाम की शुरूआत पद्मश्री मालिनी अवस्थी के श्रद्धा में पगे सुरों के साथ हुआ। मालिनी ने राग बिहंगड़ा में हनुमत स्तुति से संकटमोचन दरबार में शुरूआत की। उसके बाद दादरा तोहे लैके संवरिया चल जैबे...सुनाया। इसी क्रम में उन्होंने चढ़ल चैत चित ना लागे हो रामा बाबा के भवनवा...से चैती की मिठास घोली।
विज्ञापन


मालिनी अवस्थी ने कहा कि असंभव को संभव करना सिर्फ संकट मोचन महाराज जी के बस की ही बात है। मालिनी के बाद पं. रतिकांत मोहापात्रा ने शबरी के किरदार की प्रस्तुति से श्रद्धा और भक्ति की रसधार बहा दी। इसके बाद उनके निर्देशन में शिष्याओं ने शंकराचार्य कृत अर्धनारीश्वर की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गायक विजय कुमार पाटिल ने भी हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई

Sankatmochan music festival varanasi sixth night
संकटमोचन संगीत समारोह में मालिनी अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला।
भाव-विभोर करने वाली प्रस्तुतियों के साथ प्रकाश और संगीत का संयोजन डिजिटल दुनिया के संगीत रसिकों के दिलों में उतर गया। तीसरी प्रस्तुति के साथ मुंबई से बांसुरी वादक एस आकाश संकटमोचन दरबार से जुड़े। युवा वादक एस आकाश कई वर्षों से लगातार हनुमत दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

बांसुरी के बाद गायक विजय कुमार पाटिल ने हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई। धारवाड़ से किराना घराने के विजय कुमार पाटिल ने राग यमन की रचनाओं की प्रस्तुति से स्वरांजलि अर्पित की। अगली प्रस्तुति युवा दिलों की धड़कन विख्यात सितार वादक पंडित नीलाद्री कुमार मुंबई से डिजिटल मंच पर विराजमान हुए।

उन्होंने राग जय जयवंती सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ चटर्जी ने किया। इसके पूर्व पांचवीं निशा की देर रात की प्रस्तुति में अजय पोहनकर ने स्वरांजलि अर्पित की। इसके बाद दिल्ली से महताब अली नियाजी ने सितार के तार छेड़े।

नई दिल्ली से जुड़े पंडित राजन साजन मिश्र

Sankatmochan music festival varanasi sixth night
संकटमोचन संगीत समारोह में विख्यात सितार वादक पंडित नीलाद्री कुमार । - फोटो : अमर उजाला।
शृंखला को आगे बढ़ाते हुए जयपुर घराने की प्राची शाह पंड्या मुंबई से जुड़ीं। उन्होंने कथक नृत्य से हनुमान जी की वंदना की। तत्पश्चात दिल्ली से अभय रुस्तम सोपोरी ने संतूर के तारों पर रागिनियों की अवतारणा की। इसी क्रम में बनारस घराने के पं. नरेंद्र मिश्र ने अपने पुत्र पं. अमरेंद्र मिश्र केसाथ सितार वादन पेश किया।

पं. पूरण महाराज ने तबले पर संगत की। हैदराबाद से पद्मश्री यल्ला वेंकटेश्वर राव ने मृदंगम की तान छेड़ी। इसके बाद मुंबई से कंकना बनर्जी मुंबई से आनलाइन मंच पर पधारीं। वहीं सरोद वादन से पं. विकास महाराज ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद पं. सुखदेव प्रसाद मिश्र ने वायलिन वादन प्रस्तुत किया। पद्मभूषण पं. अजय चक्रवर्ती के गायन से पांचवीं निशा का समापन हुआ।

तत्पश्चात गायन की प्रस्तुति हेतु नई दिल्ली से हमारे साथ जुड़े पद्मभूषण से सम्मानित पंडित राजन साजन मिश्र। पंडित राजन साजन मिश्र जिन्हें हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का सूरज और चांद कहा जाता है, जो प्रतिवर्ष अपने स्वरों से हनुमान जी महाराज के चरणों को पखारते हैं उन्होंने इस वर्ष नई दिल्ली से डिजिटल माध्यम की सहायता से अपनी हाज़िरी लगाई। उन्होंने अपने पुत्र श्री रितेश मिश्र, श्री रजनीश मिश्र एवं श्री स्वरांश मिश्र के साथ मिलकर हाज़िरी लगाई। राग मालकौंस में प्रस्तुति दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed