फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankat Mochan Temple music festival world top artists will perform in Varanasi

संकटमोचन संगीत समारोह: छह दिन में दरबार में हाजिरी लगाएंगे 150 कलाकार, 27 अप्रैल से दो मई तक चलेगा कार्यक्रम

Mon, 22 Apr 2024 08:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Apr 2024 08:02 AM IST
सार

संकट मोचन का 101वां संगीत समारोह 27 अप्रैल से दो मई तक चलेगा। इस दौरान देश- विदेश के सैकड़ों कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। आइए जानते हैं समारोह से जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन
Sankat Mochan Temple music festival world top artists will perform in Varanasi
महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकटमोचन संगीत समारोह 27 अप्रैल से शुरू होगा और दो मई तक चलेगा। सात दिन की बजाय इस बार छह दिन तक चलने वाले समारोह में 150 कलाकार हनुमत दरबार में हाजिरी लगाएंगे। इससे पहले हनुमान जयंती पर मंगलवार को विशेष शृंगार होगा। रामनाम का संकीर्तन किया जाएगा। संकटमोचन संगीत समारोह का यह 101वां वर्ष है।

विज्ञापन


संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने रविवार को तुलसी घाट स्थित आवास पर पत्रकारों से बात की और संगीत समारोह के बारे में जानकारी दी। महंत प्रो. मिश्र ने बताया कि इस बार युवा कलाकारों को संगीत समारोह में वरीयता दी गई है। 12 पद्म पुरस्कार विजेता कलाकार भी शिरकत करेंगे। प्रख्यात गायिका कविता कृष्णमूर्ति बजरंगबली की स्तुति करेंगी। पंडित साजन मिश्र अपनी स्वरांजलि हनुमानजी के चरणों में अर्पित करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब ध्रुपद गायिकी भी लोगों को सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


13 कलाकार पहली बार लगाएंगे हाजिरी
संगीत की अलग-अलग विधा के 13 कलाकार ऐसे हैं, जो संकटमोचन संगीत समारोह में पहली बार हाजिरी लगाएंगे। इनमें वाराणसी की अवंतिका महाराज व डॉ. के शशि कुमार, मुंबई की नंदिनी नरेंद्र बेडेकर, पंडित सौनक अभिषेकी व अभेद अभिषेकी, कोलकाता की मीनाक्षी मजूमदार, पंडित सुररंजन मुखर्जी व मधुमिता राय, प्रयागराज के विजय चंद्रा व ऋषि-वरुण मिश्रा, अहमदाबाद की बीना नेहुल मेहता और बेंगलुरु की भावना रामण्णा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य सभी एक से अधिक बार संकटमोचन संगीत समारोह में हाजिरी लगा चुके हैं।

लंदन से तबला वादक संजू सहाय आएंगे, मालिनी अवस्थी भी रहेंगी

महंत प्रो. मिश्र ने बताया कि छह दिवसीय समारोह के लिए कलाकार काशी के अलावा दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, जालंधर, अहमदाबाद और लंदन से आएंगे। लंदन से तबला वादक संजू सहाय, दिल्ली से मालिनी अवस्थी, जयपुर से मोहनवीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट, मुंबई से भक्ति गायक अनूप जलोटा, सितार वादक निलाद्रि कुमार आएंगे। उस्ताद अकरम खान तबला वादन करेंगे। चेन्नई के मैंडोलिन वादक यू राजेश और ड्रम प्लेयर शिवमणि प्रस्तुति देंगे। हैदराबाद से आने वाले मृदंगम वादक येल्ला वैंकटेश्वर राव की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।

24 अप्रैल से रामायण सम्मेलन
संकटमोचन मंदिर के महंत ने बताया कि हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में श्री रामायण सम्मेलन सभा काशी का 101वां अधिवेशन होगा। इसके तहत 24 से 26 अप्रैल तक तीन दिवसीय सार्वभौम रामायण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें काशी और देश के जाने-माने मानस वक्ता शाम 5 से रात 10 बजे तक कथा वाचन करेंगे। इस दौरान आरा से डॉ. भारत भूषण पांडेय, भभुआ से डॉ. चंद्रकांत चतुर्वेदी, मिर्जापुर से प्रो. नलिन श्याम कामिल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed