फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sankat mochan

संकटमोचन मंदिर के महंत के नाम से

Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
sankat mochan
संकटमोचन मंदिर के महंत के नाम से अक्षरधाम मंदिर के बारे में आपत्तिजनक पत्र भेजने के मामले में लंका थाने में अज्ञात के खिलाफ बृहस्पतिवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इसमें क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बृहस्पतिवार को लंका थाने में तहरीर दी थी। पुलिस को बताया था कि उनके नाम से देश के धार्मिक संस्थानों को आपत्तिजनक अंतर्देशीय पत्र भेजे जा रहे हैं। प्रेषक में उनका नाम और पता लिखा गया है। इनमें से कई पत्र उनके पास वापस आए हैं। पत्रों में खासतौर से अक्षरधाम मंदिर के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हुई हैं। महंत के अनुसार, यह उनके और मंदिर के खिलाफ बड़ी साजिश है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी को भी सूचना देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डाक विभाग की मदद से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पत्र कहां से भेजे गए थे। जो भी दोषी होगा, वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed