{"_id":"66165c36c4efb9625205d0ba","slug":"sanjeev-pandey-will-be-new-district-judge-of-varanasi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी के नए जिला जज होंगे संजीव पांडेय, अधिवक्ताओं ने कहा- अब ज्ञानवापी समेत सभी मसलों पर होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी के नए जिला जज होंगे संजीव पांडेय, अधिवक्ताओं ने कहा- अब ज्ञानवापी समेत सभी मसलों पर होगी सुनवाई
Wed, 10 Apr 2024 03:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:01 PM IST
सार
एक फरवरी से वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में ज्ञानवापी से जुड़े मामलों समेत अन्य महत्वपूर्ण मसलों की सुनवाई बाधित हो रही थी। अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
संजीव पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय होंगे। इससे पहले वह बागपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के माध्यम से वाराणसी में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति की जानकारी दी गई है।
इससे पहले गत एक फरवरी से वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा था। 31 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
नए जिला जज की नियुक्ति पर वाराणसी के सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अब ज्ञानवापी सहित अन्य महत्वपूर्ण मसलों की सुनवाई के साथ ही अब तक बाधित न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन