{"_id":"60058b938ebc3e324f3c150a","slug":"sanjay-gandhi-market-godowlia-varanasi-shops-not-allocated-to-shopkeepers","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 माह बाद भी संजय गांधी मार्केट के दुकानदारों को आवंटित नहीं हुई दुकानें, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 माह बाद भी संजय गांधी मार्केट के दुकानदारों को आवंटित नहीं हुई दुकानें, व्यापारियों में आक्रोश
Mon, 18 Jan 2021 06:52 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग निर्माण के दौरान वाराणसी जनपद के गोदौलिया स्थित संजय गांधी मार्केट में दुकानें तोड़ी गई थीं। दुकानदारों से तीन महीने का वादा करके 15 महीने बाद भी दुकानें आवंटित नहीं की गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर मंडलायुक्त से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान व्यापारियों ने एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि संजय गांधी मार्केट लगभग 70 वर्ष पुरानी मार्केट है, जिसको पार्किंग बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तोड़ दिया गया था। दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए जिला प्रशासन ने तीन महीने के अंदर पुनः दुकानें बना कर आवंटित करने का वादा किया था। लेकिन 15 महीने गुजर जाने के बाद भी दुकानदारों को दुकान आवंटित नहीें हो सकी। दुकानदारों का कहना है कि व्यवसाय ठप होने से संजय गांधी मार्केट के दुकानदार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द दुकानें आवंटित की जाए और चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में खाली पड़े जगहों पर तब तक दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। इससे व्यापारियों का गुजर बसर हो सकेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान इंद्रजीत सिंह, महेश कुमार, श्याम गुप्ता, विनोद यादव, दिलीप श्रीवास्तव, शिशुपाल सिंह, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन