फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sanjay dutt and aditi rao haidari reach varanasi

काशी पहुंचे संजय दत्त और अदिति राव हैदरी, आप भी पूछ सकते हैं सवाल

Wed, 13 Sep 2017 02:31 PM IST
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
amarujala.com, presented by उत्पल कांत Updated Wed, 13 Sep 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt and aditi rao haidari reach varanasi
रानीघाट पहुंचे संजय दत्त, यहां करेंगे पिंडदान - फोटो : अमर उजाला
 फिल्म अभिनेता संजय दत्त बुधवार दोपहर वाराणसी पहुंच चुके हैं।  अमर उजाला के आमंत्रण पर वह ‘अमर उजाला संवाद’ में भाग लेने के साथ ही अमर उजाला के चांदपुर स्थित कार्यालय में पांच पाठकों से मुलाकात कर उनके साथ सेल्फी खिंचवाएंगे।
विज्ञापन


इसी दौरान वह महिला हेल्पलाइन 1090 से जुड़ी जिले की चुनिंदा महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। अगर आप भी संजय दत्त से कोई सवाल करना चाहते हैं तो अपना सवाल और नाम-पता लिखकर utpalk@vns.amarujala.comपर मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आप अपने सवाल अमर उजाला के फेसबुक पेज www.facebook.com/amarujalavaranasi/ पर इनबॉक्स भी कर सकते हैं।  सिनेस्टार संजय दत्त दोपहर दो बजे अपने चार्टेड विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वो सीधे रानी घाट जा रहें हैं जहां वो अपने माता पिता का पिंड दान करेंगे। इस बाबत रानी घाट पर विशेश तैयारी की गई है। यहां से वो अमर उजाला कार्यलय पहुंचेंगे। अमर उजाला संवाद के बाद संजय दत्त डालिम्स के रोहनिया कैंपस में छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा करेेंगे।

संजय दत्त के साथ उनकी कम बैक फिल्म ‘भूमि’ के साथी कलाकार अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता शेखर सुमन और टी सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार भी मौजूद रहेंगे। डालिम्स में होने वाले कार्यक्रम के सहयोगी संस्थानों में बॉब जिम के अलावा लिजेंट स्टूडियो और टी-सीरीज शामिल हैं।


अमर उजाला डॉट कॉम पर मिले सवालों के आधार पर शांता कुमार और पल्लवी के बाद ‘सेल्फी विद संजय दत्त’ के लिए मीना श्रीवास्तव और मानसी राजपूत का भी चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed