फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitation worker died after falling into manhole without safety equipment in varanasi

Varanasi: बिना सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में उतरे सफाईकर्मी की मौत, स्मार्ट सिटी में सफाई की मशीनें बनीं दिखावा

Sat, 06 Apr 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 06 Apr 2024 12:34 PM IST
सार

वाराणसी में राजघाट तिराहा के पास एक सफाईकर्मी की मैनहोल सफाई के दौरान मौत हो गई। सफाईकर्मी बिना सुरक्षा उपकरण के मैनहोल में उतरा था। वह जल निगम के लिए ठेके पर सफाई का काम करता था। 

विज्ञापन
Sanitation worker died after falling into manhole without safety equipment in varanasi
सफाईकर्मियों को बाहर निकालती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : एनडीआरएफ

विस्तार

वाराणसी जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट के पास शुक्रवार की शाम मैनहोल साफ करने के लिए उतरे जल निगम के ठेके के सफाईकर्मी की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ के जवानों की मदद से सफाईकर्मी का शव बाहर निकलवाया। शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे संविदाकर्मियों ने बताया कि उनके साथी को ठेकेदार ने मैनहोल के चेंबर में उतारा था। अंदर जहरीली गैस थी, इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला। उधर, सफाईकर्मी की मौत की जानकारी पाकर उसके परिजन मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे। सभी मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राजघाट तिराहे के समीप मैनहोल चोक हो गया था। उसकी सफाई के लिए सफाईकर्मियों के साथ ठेकेदार मौके पर पहुंचा था। मैनहोल का ढक्कन खोलने के बाद मच्छोदरी निवासी घूरेलाल (50) रस्सी के सहारे लगभग 15 फीट नीचे उतरा। लगभग 10 से 12 मिनट बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर बाहर खड़ा घूरेलाल का साथी मैनहोल में अंदर उतरा तो उसका दम घुटने लगा और वह शोर मचाते हुए बाहर निकल आया। इसके साथ ही मौके से अन्य सफाईकर्मी और ठेकेदार खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवान ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मैनहोल में उतरे और लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद घूरेलाल को बाहर निकाला गया। मंडलीय अस्पताल ले जाए जाने पर घूरेलाल को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में आदमपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पुलिस पहुंची तो मौके पर कोई नहीं था। शव को मैनहोल से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed