फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sania and Lama top in mini marathon

वाराणसी: विज्ञान संस्थान

Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sania and Lama top in mini marathon
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान के वार्षिक युवा महोत्सव आकांक्षा के तहत बुधवार को मिनी मैराथन हुआ। यंग इंडिया रन का संदेश देते हुए संस्थान के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने पांच किलोमीटर के मैराथन में हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ में छात्राओं में सानिया गौतम और छात्रों में लामा सी खुंजुजु ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मैराथन व्याख्यान कक्ष संकुल से शुरू होकर विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू केंद्रीय कार्यालय, विधि संकाय, सिंह द्वार, मधुबन होते हुए व्याख्यान कक्ष संकुल पर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रो कबड्डी लीग के जनक ई प्रसाद राव थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य आरक्षाधिकारी प्रो. अभिमन्यु सिंह व संकाय प्रमुख प्रो. मधूलिका अग्रवाल रहीं। अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने की। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान सानिया गौतम, द्वितीय स्थान अनीशा कुमारी और तृतीय स्थान मुस्कान वर्मा ने प्राप्त किया। छात्रों में प्रथम स्थान लामा सी. खुंजुजु, द्वितीय स्थान सक्षम तिवारी और तृतीय स्थान दीपक सवाईंयां ने प्राप्त किया। संयोजन डॉ. अमिय कुमार सामल ने किया। युवा महोत्सव का ग्रैंड फिनाले 22 व 23 फरवरी को स्वतंत्रता भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed