फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sangit samaroh Ratikant and Sujata mahapatra dancind

संकट मोचन के सम्मुख जटायु मोक्ष

Sun, 12 Apr 2015 02:21 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
sangit samaroh Ratikant and Sujata mahapatra dancind

वाराणसी। ओडिसी नृत्य गुरु पं. केलूचरण महापात्रा  की पुरानी बंदिशों पर शनिवार की रात उनके पुत्र और पुत्रवधू ने रामायण -महाभारत के कथानकों को लय-ताल में निबद्ध किया। संकट मोचन के दरबार में ओडिसी नृत्य की थिरकन में हनुमान वंदना से जटायु मोक्ष तक के आध्याम के भावों का रसपान कर संगीतप्रेमी खूब अघाए।

विज्ञापन

सतीश व्यास के संतूर पर झंकृत तारों से रात निखरी, तो नई पीढ़ी के उभरते ख्याल गायक समीहन कसालकर ने अलापचारी से रागों की नई खुशबू का एहसास कराया। संकट मोचन संगीत समारोह की चौथी निशा इसी तरह गायन, वादन और नृत्य के संगम तट में तब्दील हुई।
विज्ञापन

आगाज हुआ भुवनेश्वर से आए पं. रतिकांत महापात्रा और उनकी पत्नी सुजाता महापात्र के ओडिसी नृत्य से। राग कल्याण में एक ताल में निबद्ध बंदिश के बोल वंदे संतम श्री हनुमंतम... पर भावपूर्ण थिरकन से उन्होंने संकट मोचन की आराधना की। इसके बाद सुजाता ने राग हंसध्वनि में निबद्ध बंदिश पर पल्लवी की प्रस्तुति की। रतिकांत ने इनके बाद अष्टपदी पर गीत गोविंदम को नृत्य रचना में साकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राग गुजरी तोड़ी में बंदिश के बोल थे-प्रिये चारुशिले...। सुजाता ने फिर उड़िया गीत पर कृष्ण लीला में पूतना वध, बकासुर वध, कालियानाग मर्दन, विश्वरूप दर्शन के भावों को पिरोया। अंत में दोनों पति-पत्नी ने जटायु मोक्ष की मनोहारी प्रस्तुति की।

 इनके बाद मुंबई के पं.सतीश व्यास ने संतूर पर राग वागेश्री की अवतारणा की। अलाप, जोड़, झाला के बाद इन्होंने विलंबित और द्रुत लय में बेजोड़ गतकारी की। तबले पर संगत की ओजस अथिया ने। इनके बाद मंच पर आए मुंबई के ही समीहन कसालकर।  इन्होंने राग मालकौस में विलंबित एक ताल की रचना से शुरुआत की। बंदिश के बोल थे- दया करो रघुनाथ...। तबले पर संगत की पं. सुरेश तलवरकर ने। हारमोनियम पर तन्मय देवचके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed