फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samrat Prithviraj movie bollywood actor Akshay Kumar reached Varanasi with Manushi Chhillar both visit kashi Vishwanath dham

Akshay in Kashi: काशी पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- सनातन व वैदिक धर्म के गौरव को नहीं जानती है नई पीढ़ी, इतिहास की किताबों को बदलना जरूरी

Tue, 31 May 2022 12:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 31 May 2022 12:52 AM IST
सार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे हैं। दोनों बाबा विश्वनाथ के दरबार में आज शाम  हाजिरी लगाएंगे। 

विज्ञापन
Samrat Prithviraj movie bollywood actor Akshay Kumar reached Varanasi with Manushi Chhillar both visit kashi Vishwanath dham
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे इतिहास की किताब में एक पैराग्राफ हमारे हिंदू योद्धाओं पर हैं, जबकि मुगलों पर ढेर सारा इतिहास की किताबों में दर्ज है। हमारे बच्चों को राणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी के बारे में कुछ खास जानकारियां नहीं हैं। मुगलों का, ब्रिटिश का इतिहास पढ़ाया जाता है। इसमें संतुलन की जरूरत है और इतिहास की किताबों को बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन


सोमवार को नदेसर पैलेस में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे हिंदू धर्म के योद्धाओं की वीरता के बारे में बताना जरूरी है। अगर मैं लेखक होता तो इतिहास बदलने के लिए प्रयास करता। बतौर कलाकार मैं यह काम करने का प्रयास कर रहा हूं। फिल्मों के माध्यम से मेरा छोटा सा प्रयास है कि नई पीढ़ी अपने भूतकाल और संस्कृति को जाने। हम लोग भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए काशी विश्वनाथ से भगवा ध्वज लेकर सोमनाथ दर्शन के लिए जाएंगे। अगर अब बदलाव नहीं हुआ तो कब बदलेगा। बनारस का खानपान दिल को छू जाता है।
विज्ञापन


गंगा स्नान के बाद शामिल हुए मां गंगा की आरती में
अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ देर शाम राजघाट पहुंचे। सजे हुए बजड़े में अक्षय कुमार को देखकर दर्शक भी बेकाबू हो गए। हर कोई सेल्फी लेने की होड़ में लग गया। अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने घाट पर खड़े लोगों का अभिवादन किया। बजड़े पर सवार होकर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नौका विहार पर निकले। इसी बीच गंगा की धारा में जब नौका चल रही थी तो अचानक से अक्षय कुमार ने हर-हर गंगे कहकर गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान वो थोड़ी देर तक गंगा में तैरते रहे और फिर वापस नौका में सवार हो गए। इसके बाद दशाश्वमेध गंगा आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाणक्य को डिस्कवरी ऑफ इंडिया में दी गई है लोमड़ी की संज्ञा
मशहूर निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारत का पांच हजार साल पुराना इतिहास है। पांच हजार साल के इतिहास में प्राथमिक शिक्षा में हमारा इतिहास बाबर से शुरू होकर बहादुर शाह जफर पर खत्म हो जाता है। उसके बाद ब्रिटिश साम्राज्य का इतिहास शुरू होता है और आजादी के इतिहास पर समाप्त होता है।


उन्होंने कहा, पांच हजार साल के अनुपात में दो सौ तीन सौ साल ज्यादा महत्व के हैं। कहां है वैदिक काल, उत्तर वैदिक काल, कहां है रामायण काल, महाभारत काल, गुप्त काल, शुंग, कहां है कनिष्क का वंश। सोमवार को नदेसर पैलेस में बातचीत के दौरान डॉ. द्विवेदी ने कहा कि यह कितने शर्म की बात है कि चाणक्य को डिस्कवरी आफ इंडिया में लोमड़ी की संज्ञा दी गई है। यानि हमने अपने सबसे बड़े विद्वान की तुलना लोमड़ी से की। जो विश्व को सबसे बड़ा अर्थशास्त्र देता है उसकी तुलना में किससे करते हैं, यह दुख का विषय है। चाणक्य का मतलब चालाकी करना नहीं देश बनाने वाला है। इतिहास को मैं बदलना चाहता हूं। भारत का सांस्कृतिक इतिहास गौरवपूर्ण हैं। इतिहास तो ऐसा लिखा गया है कि भारत में सभ्यता और संस्कृति का विकास विदेशी हमलावरों के आने बाद ही हुआ। इसे कोई न कोई चुनौती देगा, समाज में नए भारत का उदय हो रहा है। पहले जो बात खुलकर नहीं होती थी, उस पर खुलकर बात हो रही है। हम लोगों को विश्वास है कि एक ऐसी सरकार है जो हम पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी। आज देश के प्रधानमंत्री गंगा के घाट पर खड़े होकर हर-हर महादेव बोलते हैं। एक ऐसा प्रधानमंत्री जिसको अपनी आस्था के प्रति कोई शर्म नहीं और वह किसी की भी आस्था का विरोध नहीं करते हैं।

varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed