फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnnanand sanskrit university student election result declare

छात्रसंघ चुनावः संपूर्णानंद संस्कृत विवि में अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद के बृजेश कुमार जीते

Sat, 30 Dec 2017 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 30 Dec 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Sampurnnanand sanskrit university student election result declare
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजेश कुमार त्रिपाठी को उठाकर खुशी मनाते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को गहमा गहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पैनल से बृजेश कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। बृजेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के राहुल उपाध्याय को 11 मतों से हराकर ये जीत दर्ज की।
विज्ञापन


चुनाव में कुल 2107 मत में 1339 विद्यार्थियों ने मतदान किया। इसमें अध्यक्ष पद पर बृजेश को 633, राहुल को 622 मत मिले उधर उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अनुराग पांडेय और इसी पैनल से महामंत्री पर लालता मिश्र ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद पर विद्यार्थी परिषद पैनल से अखिलधर द्विवेदी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय की परिणाम की घोषणा के बाद कुलपति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच चार बूथों पर हुए चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालयमंत्री पद पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे जबकि पांच संकायों के लिए 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना था।

सुबह 9 से दो बजे तक 1339 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 1860 पुरुष में 1196 और 247 महिला मतदाताओं में 143 ने मतदान किया। शाम साढ़े तीन बजे से शुरू मतगणना करीब साढ़े छह बजे तक चली। 

अलग-अलग हुआ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

Sampurnnanand sanskrit university student election result declare
शपथ ग्रहण के बाद प्रमाणपत्र देते कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले संकाय प्रतिनिधियों का परिणाम आया, इसके बाद उपाध्यक्ष, महामंत्री और फिर अंतिम में अध्यक्ष पदों के लिए गणना हुई। मतगणना पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर बृजेश के 11 वोट से जीतने की खबर जैसे ही सामने आई, एनएसयूआई प्रत्याशी ने आपत्ति जताते हुए दुबारा मतगणना कराने की बात कही।

इसके बाद दुबारा मतगणना हुई लेकिन परिणाम में कोई अंतर नहीं आया। अंत में चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की। कुलपति ने सभी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

मतदान में कुल 106 मत अवैध पड़े। इसमें अध्यक्ष पर 29, उपाध्यक्ष 33, महामंत्री 28, साहित्य संस्कृति संकाय 8, दर्शन संकाय प्रतिनिधि पद पर 4 मत शामिल हैं। विश्वविद्यालय चुनाव में यह पहला मौका है जब विजयी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण अलग-अलग हुआ।

चुनाव अधिकारी ने जैसे ही शपथ ग्रहण के लिए घोषणा की। पदाधिकारी पहुंचे लेकिन एनएसयूआई के प्रत्याशियों संग रहे नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों ने अलग-अलग शपथ की बात कही। चुनाव अधिकारी ने मनाने का प्रयास भी किया लेकिन जब नहीं माने तो हुआ भी यही।

पहले अध्यक्ष-पुस्तकालयमंत्री और बाद में उपाध्यक्ष-महामंत्री और फिर सभी संकाय प्रतिनिधि एक साथ कुलपति के समक्ष शपथ ग्रहण किए। अमूमन एक साथ ही पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed