फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand: Shastri and Acharya will be admitted by merit

संपूर्णानंद : शास्त्री और आचार्य में मेरिट से होगा दाखिला

Sat, 03 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sampurnanand: Shastri and Acharya will be admitted by merit
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। शास्त्री और आचार्य में मेरिट से ही दाखिला होगा। शास्त्री प्रथम खंड में मेरिट सूची का प्रकाशन 16 अगस्त को करने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया पर सहमति बनी। कुलपति ने बताया कि दाखिले के लिए काउंसलिंग 20 से 24 अगस्त तक होगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि दस अगस्त तय की गई है। दूसरी ओर आचार्य प्रथम खंड में दाखिले के लिए आवेदन आठ सितंबर तक किए जा सकेंगे। आचार्य में दाखिले के लिए मेरिट सूची का प्रकाशन दस सितंबर को किया जाएगा। काउंसलिंग 12 से 16 सितंबर तक होगी। इसके अलावा शास्त्री द्वितीय खंड व तृतीय खंड तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं दस अगस्त से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

फार्म भरने की तारीख 8 जुलाई तक बढ़ी
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथमा से आचार्य तक के छात्रों को आठ जुलाई तक परीक्षा फार्म भरने का एक और मौका दिया गया है। प्रमोट होने वाले छात्रों को भी परीक्षा फार्म अनिवार्य रूप से भरना होगा। प्रथमा (कक्षा आठ) पूर्व मध्यमा (कक्षा नौ व दस), उत्तर मध्यमा (कक्षा-11 व 12) प्रथम व द्वितीय खंड व शास्त्री (स्नातक) द्वितीय व तृतीय खंड तथा आचार्य (स्नातकोत्तर) प्रथम, द्वितीय तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी सात जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

पंजीकरण से चूके छात्रों को मौका
वाराणसी। संबद्ध महाविद्यालय के पंजीकरण से चूके छात्रों को एक और अवसर दिया गया है। पंजीकरण के अभाव में परीक्षा फार्म भरने पर रोक लगा दी गई थी। इस फैसले से सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क गठित
कोरोना संक्रमण काल में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed