फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya turned into a cantonment early in the morning, police arrived to vacate

Varanasi: सुबह-सुबह छावनी में बदला संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, हॉस्टल खाली करवाने पहुंची पुलिस

Fri, 22 Dec 2023 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 22 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

हॉस्टल पर छात्रों ने काफी समय से कब्जा जमाया था। जिसे खाली कराने के लिए फोर्स आयी। जिसके बाद से परिसर में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit Vishwavidyalaya turned into a cantonment early in the morning, police arrived to vacate
Varanasi - फोटो : संवाद

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शुक्रवार की सुबह-सुबह छावनी में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि यहां हॉस्टल पर छात्रों ने काफी समय से कब्जा जमाया था। जिसे खाली कराने के लिए फोर्स आयी। जिसके बाद से परिसर में खलबली मच गई। 

विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास के कमरों को खाली कराने पहुंची पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। छात्रों के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को जल्द से जल्द कमरा खाली करने का नोटिस जारी किया है। छात्रों का आरोप है कि उनसे जबरदस्ती कमरा खाली कराया जा रहा है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे नवीन छात्रावास के कमरों को खाली कराने के लिए पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची। पुलिस ने जब कमरा खाली करने की चेतावनी दी तो छात्र भड़क उठे। छात्र छात्रावास के बाहर धरने पर बैठ गए। विनयाधिकारी प्रो. दिनेश गर्ग ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने के बाद भी 20 कमरों पर छात्रों ने कब्जा जमा रखा है। दो दिन में अगर कमरा खाली नहीं होता है तो पुलिस के सहयोग से खाली कराया जाएगा । ताकि नए सिरे से कमरों का आवंटन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed