फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit university mission admission online Application start from 22 july for Shastri and Acharya courses counseling date fixed

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन 22 जुलाई से, काउंसिलिंग की तिथि तय

Mon, 19 Jul 2021 08:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jul 2021 08:19 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष  ने बताया कि छात्र 22 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे। शास्त्री प्रथम सेमेस्टर तथा संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम के प्रवेशार्थियों को हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit university mission  admission online Application start from 22 july for Shastri and Acharya courses counseling date fixed
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू होगी। शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्र 22 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। छात्रों का प्रवेश मेरिट से होगा। यह जानकारी छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने दी।

विज्ञापन


छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. पांडेय ने बताया कि छात्र 20 जुलाई से आठ अगस्त तक ई-चालान निकाल सकते हैं। प्रवेश परीक्षा शुल्क के लिए 21 जुलाई से नौ अगस्त तक तिथि निर्धारित की गई है। छात्र 22 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री प्रथम सेमेस्टर तथा संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम के प्रवेशार्थियों को हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन 16 अगस्त को किया जाएगा। काउंसिलिंग 20 से 24 अगस्त तक कराई जाएगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने के लिए 20 से 24 अगस्त तक तिथि निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदाचार्य की परीक्षाएं 22 जुलाई से
विश्वविद्यालय की आयुर्वेदाचार्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ वर्ष की परीक्षा का आयोजन 22 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा। परीक्षा का आयोजन राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर चौकाघाट में एक पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक तक कराया जाएगा। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. ओेमप्रकाश ने दी। प्रो. रामपूजन पांडेय को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है।

काशी विद्यापीठ के बाद संपूर्णानंद ने भी लिया बड़ा फैसला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी अब नए सत्र से प्राइवेट छात्रों का दाखिला नहीं होगा। हालांकि पहले से पंजीकृत परीक्षार्थियों को प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रिक्त शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद और विद्यापरिषद की बैठक में अहम निर्णयों पर मुहर लगेगी। 

काशी विद्यापीठ के बाद अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राइवेट छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा। 26 जुलाई को होने वाली विद्यापरिषद की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम संशोधन के लिए विभिन्न संकाय बोर्डों की संस्तुतियों पर विचार किया जाएगा।

इसके साथ संबद्ध महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ वोकेशन स्टडीज के नवीन पाठ्यक्रम के संचालन की स्वीकृति पर भी निर्णय होगा। वहीं 28 जुलाई को होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति, विश्वविद्यालय में संचालित चौकाघाट उपकेंद्र के समीप चिन्हित दो एकड़ जमीन को निःशुल्क आवंटन पर विचार होगा। साथ ही कार्यपरिषद की पिछली बैठक की कार्यवाही की संस्तुतियों पर निर्णय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed