फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University convocation ceremony 42 outstanding students will receive 58 gold medals

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में 42 मेधावियों को मिलेंगे 58 स्वर्ण पदक, अनंतिम सूची जारी

Thu, 25 Sep 2025 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में पदक पाने वालों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय में आठ अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University convocation ceremony 42 outstanding students will receive 58 gold medals
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में इस बार 42 मेधावियों को 58 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। आठ अक्तूबर को समारोह दीक्षांत लॉन में मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर पदक पाने वालों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिस पर विश्वविद्यालय की ओर से 25 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 

विज्ञापन


कुलसचिव कार्यालय में कारण सहित लिखित आपत्ति देनी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। इसमें 9 छात्राओं के नाम भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय में आठ अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह का लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय स्तर पर समितियों का गठन पहले ही किया जा चुका है। इसमें समितियों से जुड़े लोगों ने अपना काम शुरू कर दिया है। अब पदक उपाधि पाने वालों की सूची भी तैयार करवा दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जो सूची जारी की गई है, उसमें विषय के साथ ही विद्यार्थियों के नाम, पिता, अनुक्रमांक के साथ अन्य जानकारियां भी दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शास्त्री, आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग स्वर्ण पदक दिया जाना है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से अपलोड सूची में बताया गया है कि कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 25 सितंबर तक लिखित आपत्ति देने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि इसके बाद किसी तरह की आपत्ति मान्य नहीं होगी। पदक के बारे में जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।

इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में बालक की हत्या: बोरे में शव देख बिलखते हुए बोली मां, बेटा कहता था 'मम्मा मैं पढ़कर कामयाब बनूंगा'

इन्हें मिलेंगे पदक

  • अंकित प्रकाश सिंह आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 9 पदक
  • बलजीत कुमार पांडेय वेदांताचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 2 पदक
  • अनन्या - आयुर्वेदाचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 2 पदक
  • खुशबू उपाध्याय ज्योतिषाचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 3 पदक
  • अजय कुमार धर्माशास्त्राचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 3 पदक
  • विनीत कुमार तिवारी व्याकरणाचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 3 पदक
  • श्रेया चौबे दर्शनाचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 2 पदक
  • वैष्णवी शास्त्री परीक्षा में सर्वाधिक अंक पर 2 पदक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed