{"_id":"61b4ffe2556b420cfa16445c","slug":"sampoornanand-sanskrit-university-s-convocation-on-three-varanasi-news-vns6272896198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तीन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तीन को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह तीन जनवरी को आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी के निर्देश पर कु लसचिव केसलाल ने 39वें दीक्षांत समारोह की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। समारोह विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यावारिधि, आचार्य, शास्त्री, शिक्षा शास्त्री, आयुर्वेदाचार्य, ग्रंथालय विज्ञान, पत्रकारिता जनसंचार, विज्ञान शास्त्री परीक्षाओं में उत्तीर्ण स्नातकों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
कुलसचिव ने बताया कि छात्र 26 दिसंबर तक स्वीकृति पत्र भरकर कुलसचिव कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद 27 और 28 दिसंबर को 10 बजे उपस्थित होकर पूरित किए गए प्रारूप को दिखाकर 250 रुपये जमा करके परिधान, वस्त्र एवं उपाधि प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम प्रमाणपत्र, दीक्षांत महोत्सव में प्रवेश के लिए विद्यालय के स्नातकों को प्रधानाचार्य, स्वतंत्र स्नातकों के लिए शास्त्री परीक्षा की स्वीकृति प्राप्त महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा शिक्षा विभाग के निरीक्षक अथवा हाईस्कूल स्वीकृति प्राप्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक देंगे। द्वितीय पत्र छात्र 27 दिसंबर से पूर्व पूर्ण कर कुलसचिव कार्यालय से प्राप्त करेगा। तृतीय पत्र विद्यालय के स्नातक प्रधानाचार्य व स्वतंत्र छात्र निर्धारित अधिकारी से प्राप्त करेगा। प्रथम पत्र दिखाकर उत्सव प्रवेश पत्र एवं स्नातक परिधान लिया जा सकता है।