फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampoornanad sanskrit university student union election today

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव आज, मतदान शुरू

Wed, 12 Dec 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Sampoornanad sanskrit university student union election today
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा।  इसके लिए विश्वविद्यालय में आठ बूथ बनाए गए हैं। 2,047 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।  सुरक्षा के लिहाज से परिसर में जगह-जगह सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव में इस बार 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद पर चार-चार प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। संकाय प्रतिनिधियों में वेद वेदांग संकाय से चार पदों के सापेक्ष पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। साहित्य संस्कृति में दो पदों के सापेक्ष तीन और आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। श्रमण विद्या संकाय में एक पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश मिश्र ने बताया कि मतदान परीक्षा भवन में होगा। यहां आठ बूथ बनाए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

अध्यक्ष- पंकज कुमार पांडेय, प्रांजल पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी
उपाध्यक्ष- जितेंद्र, मंटू कुमार तिवारी, शशिकांत पांडेय और शुभम पांडेय
महामंत्री- अभिषेक शुक्ल, देवनारायन पांडेय, राकेश कुमार दुबे
पुस्तकालय मंत्री- ओमप्रकाश राय, राधारमण पांडेय, विपिन कुमार चौबे, सत्यप्रकाश तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed