फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh made headlines by singing in support of samajwadi party Akhilesh Yadav

Samar Singh: सपा के समर्थन में गाना गाकर समर सिंह ने बटोरी थी सुर्खियां, अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें वायरल

Fri, 07 Apr 2023 05:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 05:00 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह गाजियाबाद स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।

विज्ञापन
Samar Singh made headlines by singing in support of samajwadi party Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव के साथ समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'रात भर सैयां हमार बढ़े टेम्पेरेचर', ‘नमरिया कमरिया में खोंस देब’ और 'सईया दावतारे' जैसे भोजपुरी गाने गाकर हजारों मिलियन व्यूज बटोरने वाले गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में समर सिंह आरोपी है। कुछ माह पहले तक वाराणसी के टकटपुर इलाके में आकांक्षा और समर सिंह लिव इन रिलेशन में रहते थे।

विज्ञापन


आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आजमगढ़ के मेंहनगर कस्बा निवासी समर सिंह भोजपुरी गायक और अभिनेता है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के समर्थन में गीत गाकर समर सिंह ने सुर्खियां बटोरी थी। समर ने चुनावों के दौरान सपा के लिए कई गाने भी लिखे और गाए थे। इनमें एक ‘सपा आई रे…’ खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में उसने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ‘श्रद्धांजलि श्रद्धेय नेता जी को’ नाम से एक श्रद्धांजलि गीत भी गाया था। इसमें उसने मुलायम सिंह यादव की जमकर तारीफ की थी। समर सिंह यादव ने साल 2022 में आजमगढ़ सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पक्ष में जमकर प्रचार भी किया था।
ये भी पढ़ें: समर सिंह को फांसी हो, आकांक्षा की मां की CM योगी से गुहार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर से सवाल

ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आकांक्षा

आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण के बाद से समर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हैं। समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा दुबे का नाम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। 

सपा नेताओं के साथ समर सिंह की तस्वीरें

Samar Singh made headlines by singing in support of samajwadi party Akhilesh Yadav
शिवपाल यादव के साथ समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर समर सिंह की एक तस्वीर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ भी सामने आई है। जिसमें समर सिंह सपा नेता का पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला एक पोस्टर भी सामने आया है। वहीं मनोज तिवारी समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ भी समर सिंह की तस्वीरों को साझा किया जा रहा है। 

 समर सिंह ने गाजियाबाद के अपार्टमेंट लिया था पनाह

Samar Singh made headlines by singing in support of samajwadi party Akhilesh Yadav
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह गाजियाबाद स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से समर सिंह को गिरफ्तार किया गया। समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इससे पहले लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। 

गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसी के साथ वाराणसी पुलिस ने हाथों-हाथ ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल कर दी। कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। पुलिस अब समर सिंह को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी के लिए निकली है।

26 मार्च को मिला था आकांक्षा का शव

Samar Singh made headlines by singing in support of samajwadi party Akhilesh Yadav
समर सिंह को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले थाने से कोर्ट जाने के क्रम में मीडियाकर्मियों ने कई बार समर से पूछा- आकांक्षा दुबे से क्या रिश्ता है? समर ने इसका एक भी बार जवाब नहीं दिया। उसने सफेद रंग के गमछे से अपना चेहरा छिपाया हुआ था। पुलिस धक्का-मुक्की के बीच समर को नंदग्राम थाने से निकालकर कोर्ट ले गई।

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे का शव मिला था। अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

दो दिन पहले मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। आकांक्षा की मां ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed