{"_id":"5c3f7743bdec22733d44ce76","slug":"samajwadi-party-state-president-says-that-many-mp-and-mla-contact-with-akhilesh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के संपर्क में प्रदेश के कई एमपी और एमएलए : नरेश उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के संपर्क में प्रदेश के कई एमपी और एमएलए : नरेश उत्तम
Wed, 16 Jan 2019 11:56 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में हुए स्कूल वैन हादसे में झुलसे स्कूली बच्चों का कुशल क्षेम जानने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बुधवार को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। उन्होंने सभी बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की और कुशल क्षेम पूछा।
बीएचयू ट्रामा सेंटर के बाहर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव के संपर्क में बहुत से एमपी एमएलए हैं। जिसमें भाजपा के भी कई नेता हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन से कई लोगों की नींद उड़ गई है। भदोही की घटना प्रदेश सरकार के माथे का कलंक है। झुलसे बच्चों को सरकार की ओर से मदद नहीं की जा रही है।
नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मर्तबा कह चुके हैं कि प्रदेश के अस्पतालों के हाल बहुत खराब हैं, लेकिन उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही है। लापरवाही निश्चित रूप से स्कूल प्रबंधन की है।
विज्ञापन
गठबंधन पर भाजपा की ओर से दिए जा रहे बयान पर कहा, यह सामंती मानसिकता का प्रतीक है कि गरीब, दलित, पिछड़े, शोषित इकट्ठे होते हैं तो उन्हें सांप -बिच्छू और कीड़े- मकौड़े नज़र आते हैं। केंद्र सरकार 45 दलों के गठबंधन से बनी है और प्रदेश में आधा दर्जन से अधिक दलों का समर्थन उसने लिया है। अभी सिर्फ दो दलों को मिलकर गठबंधन बनाया है और उसकी नींद उड़ गई है।

सपा-बसपा गठबंधन समय की मांग
भदोही में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बुधवार को कहा कि देश की जनता फरेब और धोखा देने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सरकार जनता को अधिक समय तक कोरे आश्वासन के भरोसे नहीं रख सकती। आगामी चुनाव में सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वालों को जनता सबक सिखाएगी।
वह जिले के चौरी क्षेत्र के बरैला में सपा की चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन समय की मांग है। जिस तरह अंग्रेजों को भगाने के लिए देश भक्तों ने कदम बढ़ाया था, ठीक वैसे ही भाई-भाई को लड़ाने वाली भाजपा सरकार को भी भगाने का समय आ चुका है।
नरेश उत्तम ने चेताया कि जनता इस बार धोखे में आई तो बहुत कुछ खोने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। किसान हो व्यापारी अथवा बुनकर, हर वर्ग इस सरकार से पस्त है। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है।