फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leaders inaugurated vindhyachal ropeway Before Home Minister amit shah visit mirzapur administration claimed for old photo and video

विंध्याचल: गृहमंत्री से पहले सपा नेताओं ने कर दिया रोप-वे का लोकार्पण, प्रशासन का दावा- फोटो और वीडियो पुराना

Sat, 31 Jul 2021 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Jul 2021 09:44 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने कहा कि विंध्याचल में रोप-वे बनाने का निर्णय सपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिया था। 

विज्ञापन
samajwadi party leaders inaugurated vindhyachal ropeway Before Home Minister amit shah visit mirzapur administration claimed for old photo and video
कालीखोह में रोप-वे का उद्घाटन करते सपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम में बने रोप-वे का गृहमंत्री अमित शाह द्वारा रविवार को लोकार्पण होना है। लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शनिवार को ही फीता काटकर लोकार्पण कर दिया। कहा कि ये समाजवादी सरकार की योजना है। इधर, पुलिस-प्रशासन का दावा है कि लोकार्पण का फोटो और वीडियो पुराना है। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने कहा कि विंध्याचल में रोप-वे बनाने का निर्णय सपा की सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लिया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान रोप-वे की सौगात दी थी।
विज्ञापन


कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी की योजनाओं का फीता काटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में कोई भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिव प्रसाद गिरी,  अजय पटेल, संदीप बिंद, जगदीश्वर सिंह आदि रहे।  मामले में सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि अफवाह फैलाने के लिए ऐसा किया गया है। कोई उद्घाटन नहीं हुआ है। फोटो और वीडियो पुराना है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह रविवार को विंध्याचल में रोप-वे का लोकार्पण और विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करने आ रहे हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। ये उत्तर प्रदेश का पहला तीर्थ धाम है जहां, रोपवे की सुविधा होगी।

 अभी तक श्रद्धालुओं को माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए काफी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। रोप-वे की सुविधा होने से वृद्ध और दिव्यांग भक्तों को दर्शन पूजन करने में मदद मिलेगी। त्रिकोण पथ पर पड़ने वाले कालीखोह और अष्टभुजा मंदिर में जाने में सुविधा होगी।

दो घंटे मिर्जापुर में रहेंगे गृहमंत्री

विंध्य कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन के लिए जिले में आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिले में दो घंटे रुकेंगे। जीआईसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही रोप-वे का लोकार्पण व विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। दोपहर बाद 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पहुंचेंगे तथा 4:45 तक जनपद में रहेंगे।

आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर जीआईसी के जनसभा स्थल पर बैठक कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि वीवीआईपी का आगमन एक अगस्त को 2:40 बजे देवरी हेलीपैड पर होगा तथा 4.45 बजे तक जनपद में रहेंगे।

आयुक्त ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि हेलीपैड तथा कॉरिडोर के भूमि पूजन स्थल विंध्याचल में चिह्नित व पासधारक व्यक्तियों को ही प्रवेश कराया जाएगा। जिन व्यक्तियों को उपरोक्त दोनो स्थलों पर जाने के लिए पास जारी किया गया जाए उनका कम से कम 72 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed