{"_id":"601d19062a0444593d3d6f52","slug":"samajwadi-party-leader-varanasi-farmers-protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सपा नेता ने घर के मुख्य द्वार पर नुकीली कील लगाकर भाजपा का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सपा नेता ने घर के मुख्य द्वार पर नुकीली कील लगाकर भाजपा का किया विरोध
Fri, 05 Feb 2021 03:38 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Fri, 05 Feb 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
घर के मुख्य द्वार पर नुकीली कील लगाकर विरोध जताते सपा नेता।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सपा नेता एवं पूर्व पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने अपने तरीके से भाजपा का विरोध किया। मिसिर पोखरा स्थित अपने आवास के मुख्य द्वार पर नुकीली कील, सीमेंट का अवरोध लगाया। बीजेपी नो इंट्री की तख्ती लेकर पूरे परिवार के साथ सरकार की किसान नीतियों का विरोध किया। साथ ही विरोध का फोटो भी जारी किया।
विज्ञापन
सपा नेता रविकांत विश्वकर्मा का कहना है कि अपने आवास के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांच स्तरीय जबरदस्त किलेबंदी की है। लोहे की नुकीली कील, कांटे युक्त तार, सीमेंट का मार्ग अवरोधक लगाया है। यह कार्य किसानों के खिलाफ भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए किलेबंदी के विरोध में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि मैं अपने घर में भाजपा के किसी भी नेता व कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं करने दूंगा। क्योंकि इन्होंने देश के अन्नदाताओं के खिलाफ मध्य कालीन किलेबंदी कर बहुत ही बड़ा अपराध किया है। कहा, मेरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में भाजपा के खिलाफ प्रदेश व देश के सभी घरों में इस प्रकार की किलेबंदी होगी। प्रकृति का नियम है कि आप जो बोयेंगे , वही काटेंगे।