{"_id":"5fc48b588ebc3e9bbb18e5c6","slug":"samajwadi-party-leader-detained-in-anticipation-of-protests-during-pm-modi-arrival-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान विरोध की आशंका, हिरासत में सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान विरोध की आशंका, हिरासत में सपा नेता
Mon, 30 Nov 2020 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के काशी भ्रमण के दौरान विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सोमवार की सुबह से ही जिले के अलग-अलग इलाकों से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू की।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ और कार्यकर्ताओं को लोहता क्षेत्र के भट्ठी स्थित शांति सरोवर के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की बात करें और उनकी समस्याओं को सुनें। लोकतांत्रिक मूल्यों को जिंदा और स्थापित रहने दें।
विज्ञापन
किसान खेतों में मेहनत करते हैं तभी हम सबका पेट भरता है। किसानों के हितों की अनदेखी प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी पर भारी पड़ेगी। इसी तरह से सीरगोवर्धनपुर, रामनगर और कोतवाली सहित अन्य क्षेत्रों में भी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही कुछ सपा नेताओं को नजरबंद भी किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, एसएसपी अमित पाठक ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ ही क्षेत्राधिकारियों को ताकीद की है कि प्रधानमंत्री के किसी भी कार्यक्रम स्थल या उनकी आवाजाही के रूट पर कोई भी विरोध-प्रदर्शन न करने पाए। इसे लेकर सभी अतिरिक्त सतर्कता बरतें।