फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party celebrates Dr Ram Manohar birth anniversary in varanasi party office

सपा ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, 'लोहिया के जीवन पर पड़ा बापू के व्यक्तित्व का असर'

Tue, 23 Mar 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Mar 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party celebrates Dr Ram Manohar birth anniversary in varanasi party office
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 111वीं जयंती समाजवादी पार्टी ने वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर मनाई। कार्यकर्ताओं ने लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे। जब उनके पिता बापू से मिलने जाते थे तो साथ में लोहिया को भी ले जाते थे।
विज्ञापन


इसके कारण बापू के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया। महासचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे। उनका कहना था कि जब तक गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटा नहीं जाएगा तब तक देश पूर्ण विकास नहीं कर सकेगा। विचार गोष्ठी का संचालन सपा नेता विकास यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बहादुर सिंह यादव, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ उमाशंकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, संजय यादव राधाकृष्णन, डॉ ओपी सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, जिला महासचिव आनंद मौर्या, महानगर मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed