फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salute to Maharishi Valmiki, the author of Sanskrit epic

संस्कृत महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Salute to Maharishi Valmiki, the author of Sanskrit epic
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर से लेकर गांव तक रामायण की चौपाईयां गूंजीं। मंदिरों में वाल्मीकि रामायण का पाठ के साथ ही भजन एवं दीपांजलि का आयोजन किया गया। शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से चर्चा और गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। आरएसएस की ओर से भी वाल्मीकि जयंती पर आयोजनों के तहत चर्चा व प्रसाद का वितरण हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति विभाग की ओर से वाल्मीकि जयंती पर संकट मोचन हनुमान मंदिर, बिरदोपुर, महमूरगंज, राम मंदिर रामापुरा, हनुमान मंदिर मानसरोवर घाट, संकट हरण हनुमान मंदिर, बनारस स्टेशन, महर्षि वाल्मीकि शिव मंदिर, नरिया गेट, श्री राम मंदिर, गुरुधाम में वाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया। भजन एवं दीपांजलि के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित हुआ। स्थानीय कलाकारों द्वारा पाठ एवं गायन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अगले चरण में मंदिरों पर दीपांजलि का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने लिखा संस्कृत का पहला श्लोक
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रवादी चिंतक मंच की ओर से लहुराबीर स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने विश्व में प्रथम संस्कृत के महाकाव्य की रचना की। वह विश्व के पहले खगोलशास्त्री थे। संस्कृत का पहला श्लोक महर्षि वाल्मीकि जी ने लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि को किया नमन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती पर आयोजन हुए। काशी महानगर व काशी ग्रामीण में संघ की शाखा के कार्यकर्ताओं व बस्तियों के आम जनमानस द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं शरद पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात रात्रि शाखा लगी। शाखा में एकल गीत, खेल, बौद्धिक एवं प्रार्थना के पश्चात सभी बंधुओं को शरद पूर्णिमा का प्रसाद (खीर) का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed