उत्कर्ष मैराथन: वाराणसी पहुंचीं साक्षी मलिक बोलीं, 'कुश्ती में सरकार विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है'
भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाराणसी आई हैं। पहली बार वाराणसी आईं मलिक ने बताया कि खेल में लड़कियों के लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल में आधी आबादी का दबदबा बढ़ा है। खेल के प्रति इन दिनों लड़कियों की मानसिकता में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब सभी खेलों में लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। पहले सिर्फ लोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर जोर देेते थे। लेकिन विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा में लड़कियों के जीतने से लोग खेल के प्रति जागरूक हुए हैं। यह बातें भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को वाराणसी में अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान कहीं।
साक्षी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाराणसी आई हैं। पहली बार वाराणसी आईं मलिक ने बताया कि खेल में लड़कियों के लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। लड़कियों के मेडल लाने से परिजनों की सोच बदली। लोग अब पूछते हैं कि अपने बच्चे को आप के जैसा कैसे बनाएं। इससे उनका मनोबल और बढ़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.