फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saints across the country support the protest march

संतों के विरोध मार्च को देश भर से समर्थन

Mon, 28 Sep 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
 Saints across the country support the protest march
संतों पर लाठीचार्ज के विरोध में पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मैदागिन-गोदौलिया मार्च सफल बनाने के लिए रविवार को जागरूकता अभियान छेड़ दिया गया। सुबह लोलार्क कुंड से संतों-भक्तों ने पदयात्रा निकाली। शाम को दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत दूसरे इलाकों से 3750 लोगों की सूची इस मार्च में शामिल होने के लिए विद्यामठ को दी गई। संतों के प्रस्तावित मार्च को हर तरफ से समर्थन मिलने लगा है। लाठीचार्ज में घायल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को देखने के लिए कांग्रेस नेता राजेश पति त्रिपाठी समेत सैकड़ों लोग दिन भर पहुंचे। 
विज्ञापन


गोदौलिया चौराहे पर गणेश गंगा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर धरना दे रहे संतों-भक्तों पर लाठीचार्ज के विरोध में पांच अक्तूबर को विरोध मार्च का ऐलान किया गया है। इस विरोध मार्च को सफल बनाने के लिए विद्या मठ में दिन भर रणनीति बनाई गई। सुबह ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद के नेतृत्व में इस मार्च की सफलता की कामना के लिए संतों-भक्तों ने द्वादश आदित्य परिक्रमा यात्रा निकाली। शाम को हुई बैठक में कई संगठनों ने हिस्सा लिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लोगों ने भरोसा दिलाया कि घर-घर से टोलियां निकलेंगी और सड़कों पर उतर कर जवाब दिया जाएगा। इस दौरान संगठनों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च में शामिल होने के लिए लोगों की सूची सौंपी।
विज्ञापन


जिला धोबी घाट बचाओ समिति के अध्यक्ष नंदू कन्नौजिया ने 1000 लोगों की सूची दी तो शिव सेना के अरुण पाठक ने पांच सौ कार्यकर्ताओं की। मध्यप्रदेश से 1000, छत्तीसगढ़ से 1000  लोगों के मार्च में शामिल होने की सूची दी गई। दिल्ली से आए लोकेश भाटी ने दो सौ लोगों को लेकर आने का भरोसा दिलाया। अतहर जमाल लारी ने 50 कार्यकर्ताओं के साथ मार्च में शामिल होने की जानकारी दी। इस रणनीतिक बैठक में गूगल ब्वाय कौटिल्य, रमेश चंद्र उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी बब्लू, रमेश चोपड़ा, आदर्श भारतीय संघ के अध्यक्ष संजय चौबे, सुबोधानंद, ब्रह्मचारी शुबुद्धानंद समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed