{"_id":"5c3dfff1bdec227394029897","slug":"saint-ravidas-statue-broken-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः चंदौली में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः चंदौली में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव
Tue, 15 Jan 2019 09:14 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष और नेताओं ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने नई मूर्ति लगाने और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बबुरी थाना क्षेत्र के लठौरा गांव में सड़क किनारे संत रविदास की मूर्ति स्थापित है। सोमवार को सुबह गांव के लोगों ने देखा तो मूर्ति क्षतिग्रस्त थी। इस पर गांव के गुलाब राम ने पुलिस को सूचित किया। मंगलवार को दोपहर में प्रतिमास्थल पर ग्रामीणों एकजुट होकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार करने और नई मूर्ति लगवाने की मांग की।
डॉ. भीमराव आंबेडकर नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इसके पहले भी मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई थी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष टीबी सिंह पहुंचे लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद तहसीलदार प्रवीण सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने और नई मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए।