फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saint Ravidas Jayanti was celebrated

संत रविदास जयंती मनाई गई

Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Saint Ravidas Jayanti was celebrated
भदोही। संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को सपा समेत अन्य संगठनों ने धूमधाम से मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमुनीपुर स्थित संत की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया और समाज में उनके योगदान को याद किया। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि संत रविदास ऐसे महापुरुष थे जिनके अंदर सेवा भावना कूट कूट कर भरी थी। उनके अंशदर सभी के लिए प्रेम था। उन्होंने समाज को कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

उन्होंने समाज में ऊंच नीच को खत्म किया। जिसे आज समाजवादी पार्टी आगे बढ़ा रही है। कहा गया कि उनके सपने को सपा के लोग पूरा करेंगे। इस मौके पर लोगों ने उनका नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर फूल बरसाए। इस मौके पर शोभनाथ यादव, हसनैन अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर, संतोष यादव, अलीशेर खां, प्रकास जायसवाल राधेश्याम यादव पुत्तू, टोनी मंसूरी, राजकुमार यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन

एक अन्य कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ संगठन के कार्यकर्ताओ ने महर्षि संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। मर्यादपट्टी में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा भारत ऋषि मनीषियों की भूमि है। संत रविदास जन्म से ही धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने संत से जुड़े प्रसंग भी लोगों से साझा किए। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए लोगों से सहयोग मांगा गया। बैठक में रमेश प्रजापति को संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। हरीलाल पाल, राकेश कैलाशी, धर्माचार्य जटाशंकर, डा. पूर्णमासी विश्वकर्मा, शक्ति दूबे, महेंद्र सिंह चौहान, निहाला दूबे, कमलेश उमर वैश्य, संजू श्रीवास्तव, मोहन यादव, सुशील शर्मा, विवेक त्रिपाठी, सौरभ सिंह, अरुण विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed