फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sage will make khadi silk dress gauna

खादी सिल्क की पोशाक में गौना कराने जाएंगे बाबा

Sun, 13 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 13 Mar 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sage will make khadi silk dress gauna
काशी विश्वनाथ्‍ा
इस बार रंगोत्सव पर काशी के अधिपति बाबा विश्वनाथ के गौने की बारात अनूठे अंदाज में निकलेगी। चांदी के राजसी सिंहासन पर बाबा जब गौना कराने निकलेंगे, तब विश्वनाथ गली अबीर-गुलाल की बौछार से सराबोर हो जाएगी। उन क्षणों के साक्षी देश के कोने-कोने से आए भक्तों के साथ ही तमाम विदेशी मेहमान भी बनेंगे। मौका होगा 19 मार्च को रंगभरी एकादशी का। इस मौके पर बाबा गौना कराने के लिए खादी सिल्क की पोशाक में निकलेंगे।
विज्ञापन



काशी में रंगभरी एकादशी से इस बार देश भर के भक्तों को स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया जाएगा। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए बाबा को खादी की पोशाक धारण कराई जाएगी। इसके लिए खादी सिल्क की पोशाक सिलने के ऑर्डर दे दिए गए हैं। सेहरा बांधने के लिए राजा दरवाजा में शाही पगड़ी बनवाई जा रही है। शाही पगड़ी और खादी की पोशाक में बाबा सपरिवार निकलेंगे। रजत प्रतिमाओं के इस अनूठे स्वरूप में बाबा के बाएं माता पार्वती और उनकी गोद में भगवान गणेश विराजेंगे। बाबा की जटा में प्रतीक के तौर पर गंगा उलझी   नजर आएंगी।
विज्ञापन



इस रंगोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें करीब पांच कुंतल से अधिक अबीर-गुलाल कुछ मिनटों में ही उड़ा दिया जाएगा। महंत डॉ. कुलपति तिवारी के घर से शाम पांच बजे बारात निकलने के साथ ही अबीर-गुलाल की बौछार शुरू हो जाएगी। महंत ने बताया कि इस मौके को संगीतमय बनाने के लिए भोजपुरी कलाकार भी मंच सजाएंगे। पूर्वी-छपरहिया के साथ ही दादरा की धुनों से बाबा के गौने के उत्सव को  गुलजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed