{"_id":"621e4ed420ecf0434e4d06b4","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-said-sp-withdraws-the-cases-of-terrorists-bjp-attacks-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी, भाजपा उनपर प्रहार करती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा- सपा आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी, भाजपा उनपर प्रहार करती है
Tue, 01 Mar 2022 10:20 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:20 PM IST
सार
राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की है, उससे बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबी काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधा। राज्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ वे हैं जो आतंकियों के मुकदमे वापस लेते है और दूसरी तरफ भाजपा है जो आतंकियों पर प्रहार करती है। भाजपा सरकार ने जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित की है, उससे बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अश्विनी चौबे ने परिवार संग किए बाबा के दर्शन
राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने महाशिवरात्रि पर परिवार संग बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए। विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा सरकार के दौरान नगर पंचायत, ग्राम पंचायत सहित पूर्वांचल में हुए विकास कार्यों से यहां की फिजा ही बदल गई है। भगवान बोलेनाथ की कृपा से चुनाव में अगली सरकार फिर से 350 सीटों के साथ जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन