फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sadhu murder case all accused sent to jail in Varanasi

Varanasi: साधु हत्याकांड के तीन आरोपी गए जेल, चार बाल सुधार गृह; मासूम के सिर से मां के बाद पिता का उठा साया

Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

वाराणसी जिले में साधु हत्याकांड में सात आरोपियों में से तीन को जेल भेजा गया। जबकि चार को बाल सुधार गृह भेजा गया। साधु की लात- घूसों और ईंट पत्थर से हमला करके हत्या की गई थी।

विज्ञापन
sadhu murder case all accused sent to jail in Varanasi
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वाराणसी जिले के दलहट्टा स्थित देसी शराब के ठेका और फिर चेतगंज चौराहे पर लात-घूसों और ईंट-पत्थर से वार कर साधु की जान लेने के आरोपी तीन युवक अदालत में पेश कर जिला जेल में दाखिल किए गए। वहीं, मामले के आरोपी चार किशोरों को रामनगर स्थित बाल सुधार गृह में दाखिल किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर के पिछले हिस्से में वजनी वस्तु के प्रहार से साधु की मौत हुई है।

विज्ञापन


यह है मामला
न्यू कॉलोनी, ककरमत्ता निवासी पप्पू दास (40) साधु की वेशभूषा में भिक्षाटन करता था। सोमवार की दोपहर पप्पू अपने भाई गप्पू के साथ दलहट्टा स्थित शराब ठेके के सामने था। उसी दौरान कूड़ाखाना, बेनियाबाग पार्क निवासी किशोरों से पप्पू की कहासुनी हुई। इसके बाद चार किशोर और तीन युवक मिलकर पप्पू को लात-घूसों से पीटने लगे। 
विज्ञापन


पप्पू भागा तो चेतगंज चौराहे पर उस पर ईंट-पत्थर से वार किया गया। सूचना पाकर पुलिस ने सीसी फुटेज की मदद से सभी आरोपियों को चिह्नित कर तीन घंटे में पकड़ लिया। सरेराह दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ चेतगंज थाने की पुलिस अब गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल के कान्हा के सिर से मां के बाद बाप का साया उठा

पप्पू का पांच साल का बेटा कान्हा है। पप्पू की पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। पप्पू की हत्या के बाद उसकी मां मलूटी की हालत बेसुधों जैसी है। वह बार-बार यही रट रही थी कि हमारे पोते के सिर से उसकी मां के बाद उसके बाप का साया भी उठ गया। अब हमारा पोता किसके सहारे और कैसे रहेगा। उसके बाद पोते का कौन पालन-पोषण करेगा।

मलिन बस्ती के किशोरों के उत्पात से परेशान हैं लोग
घटनास्थल के समीप मौजूद रहे लोगों के अनुसार, बेनिया की मलिन बस्ती के किशोरों और युवकों के उत्पात से इलाके के लोग परेशान हैं। मनबढ़ किशोर और युवक किसी को भी मारपीट देते हैं और किसी भी दुकान से जबरन सामान ले लेते हैं। चोरी और जेब काटना इनका मुख्य काम है। सभी अपनी जेब में ब्लेड रखते हैं। देसी शराब ठेके के समीप यह सभी किसी को नशे में धुत पाते हैं तो उससे पैसा भी छीन लेते हैं। चेतगंज थाने की पुलिस प्रभावी तरीके से कार्रवाई करती तो मनबढ़ किशोर और युवक अराजक न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed