फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

कंगना और जूही के साथ काशी की गलियों में घूमे सद्गुरु, बताया आंतरिक यात्रा में मददगार होते हैं मंदिर

Wed, 25 Sep 2019 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 25 Sep 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi
योग गुरु जग्गी वासुदेव व अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि समाज में अज्ञानता मृत्यु को छिपाती है, जबकि यह दुनिया का सबसे कड़वा सत्य है। काशी में मणिकर्णिका घाट पर मृत्यु का महिमामंडन नहीं बल्कि लोगों को नश्वरता का ज्ञान दिया जाता है। यह मानव अस्तित्व की वास्तविकता है। जीवन के प्रति जागरूक करने का तंत्र है, महाश्मशान पर होने वाला अंतिम संस्कार।

विज्ञापन

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi


ईशा सेक्रेड वाक की ओर से आयोजित काशी क्रम के आठवें संस्करण बांडिंग विद लाइट के दूसरे दिन मंगलवार को सद्गुरु ने अपने शिष्यों को नश्वरता और मृत्यु का ज्ञान दिया। काशी की गलियों में घूमते हुए सदगुरु ने अभिनेत्री जूही चावला और कंगना रणौत को शिव की महिमा और काशी के महत्व के बारे में बताया। कंगना ने जब सवाल किया कि काशी को मंदिरों का शहर क्यों कहते हैं और यहां तो जमीन के नीचे भी मंदिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

सद्गुरु ने बताया कि मंदिर पूजा का नहीं बल्कि आंतरिक यात्रा के यंत्र हैं। इनके माध्यम से हम अपनी आंतरिक यात्रा को सुखद और सौभाग्यशाली बना सकते हैं। ललिता घाट पर पशुपतिनाथ मंदिर में बातचीत के दौरान उन्होंने मंदिर के वास्तुशिल्प के बारे में भी दोनों अभिनेत्रियों को जानकारी दी। बताया कि किस तरह से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष किस तरह से भारतीय संस्कृति का आधार है।

विज्ञापन

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

मंदिर के वास्तुशिल्प के माध्यम से उन्होंने आदियोगी शिव के विभिन्न स्वरूपों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मंदिरों की ऊर्जा, गंगाजल का महत्व और आध्यात्मिक पहलुओं की जानकारी दी। रामेश्वर में उन्होंने दो घंटे का लंबा साक्षात्कार कंगना को दिया। जूही चावला ने मुक्ति की लालसा और अद्भुत नगरी काशी के बारे में विस्तृत प्रश्न पूछे।

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

तीन दिनों से अपने एक हजार शिष्यों के साथ काशी में प्रवास कर रहे सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने मंगलवार की शुरुआत दर्शन पूजन के साथ ही। सबसे पहले वह विश्वनाथ मंदिर गए और सुबह बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद वह काशी करवत मंदिर गए। उसके बाद ललिता घाट पर स्थित पशुपति नाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। देर शाम को उन्होंने काशी से प्रस्थान किया। बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

विश्वभर में काशी का महत्व बताएंगे जग्गी वासुदेव
सद्गुरु जग्गी वासुदेव श्री काशी विश्वनाथ की नगरी काशी कहा महत्व पूरी दुनिया को बताएंगे। ईशा सेक्रेड वाक की टीम ने काशी की गलियों और काशी विश्वनाथ धाम के कई महत्वपूर्ण स्थलों की शूटिंग की है। काशी के प्राचीन मंदिरों के महत्व के साथ उनकी वीडियो को भी पूरी दुनिया में प्रसारित किया जाएगा। सद् गुरु ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ काशी विश्वनाथ धाम में ध्वस्तीकरण के बाद निकले प्राचीन मंदिरों को देखा।

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

महाश्मशान के सामने लगेगी आदियोगी शिव की 112 फीट की प्रतिमा
काशी के महाश्मशान के सामने गंगा पार रेती में आदियोगी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा लगाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कोयंबटूर में आदियोगी की 112 फीट की प्रतिमा स्थापित कर चुका ईशा फाउंडेशन इसको वाराणसी में स्थापित करेगा। फाउंडेशन की ओर से डेढ़ साल पहले से ही प्रतिमा लगाने के लिए प्रयास शुरू किए गए थे।

Sadhguru Jaggi Vasudev with kangana ranaut juhi chawla in varanasi

योग गुरु जग्गी वासुदेव व अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच हुई आध्यात्मिक चर्चा
पंचकोशी के तीसरे पड़ाव रामेश्वर धाम में मंगलवार को देर शाम अपने शिष्यों के साथ पहुचे जूही ईशा फाउंडेशन के अध्यक्ष व आध्यात्मिक योग गुरु जग्गी वासुदेव ने रामेश्वर महादेव को झुकर प्रणाम किया तथा फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के बीज लगभग एक घंटे तक शिव पार्वती को लेकर चर्चा हुई और बीच-बीच में वरुणा नदी के तट पर बसे रामेश्वर महादेव मंदिर की महत्ता के विषय में भी चर्चाये करते रहे फिल्म अभिनेत्री को रामेश्वर महादेव मंदिर आने की खबर लगते ही क्षेत्रीय ग्रामीण बच्चे महिलाएं चर्चा को देखने के लिए भीड़ जुट गई वहीं सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रभारी रामेश्वर चौकी इंचार्ज विनय कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर डटे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed