दुखद : पद्मभूषण देबू चौधरी के पुत्र प्रतीक का कोरोना से निधन, पिता की सेवा के दौरान हुए थे संक्रमित
संगीत जगत में शोक की लहर, पिता की मौत के छह दिन बाद हुई पुत्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खबर की पुष्टि के लिए सर्वाधिक फोन संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वमभरनाथ मिश्र को आए। कुछ संगीत प्रेमी उनके तुलसीघाट स्थित आवास पर भी खबर की सत्यता जानने के लिए पहुंच गए। प्रतीक चौधरी का संकट मोचन संगीत समारोह से घनिष्ठ लगाव रहा है। अपने पिता के साथ बचपन से ही वह संकट मोचन संगीत समारोह में शामिल होते रहे हैं।
वर्तमान में चल रहे संकट मोचन संगीत समारोह के 97 में संस्करण की छठी निशा में देबू चौधरी द्वारा गत वर्ष की गई दरबार में अंतिम प्रस्तुति की वीडियो रिकॉर्डिंग प्रसारित की गई थी, जिसमें देबू चौधरी अपनी तीन पीढ़ियों के साथ सितार वादन कर रहे थे। पिछले साल संकट मोचन संगीत समारोह, देबू दा के जीवन का पहला ऐसा समारोह था जब तीन पीढ़ियां एक साथ सितार वादन कर रही थीं। देबू चौधरी का निधन एक मई को दिल्ली में ही हुआ था।
संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. मिश्र ने कहा कि कोरोना ने इस बार सर्वाधिक क्षति शास्त्रीय संगीत को पहुंचाई है। प्रतीक चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके निधन से हमने युवा पीढ़ी का एक सशक्त कलाकार खो दिया है।