{"_id":"618a941c13ada028016f3b33","slug":"sacked-dsp-baghel-who-was-in-jail-was-investigated-at-bhu-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बर्खास्त डीएसपी अमरेश बघेल की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई जांच, वॉलीबाल खेलते समय हो गए थे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बर्खास्त डीएसपी अमरेश बघेल की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई जांच, वॉलीबाल खेलते समय हो गए थे घायल
Tue, 09 Nov 2021 09:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:00 PM IST
सार
बसपा सांसद अतुल राय प्रकरण में बर्खास्त डीएसपी अमरेश सिंह बघेल 25 दिनों पूर्व खेल के दौरान घायल हो गए थे। जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से जांच के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया
विज्ञापन
अमरेश सिंह बघेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सांसद अतुल राय प्रकरण में बर्खास्त डीएसपी अमरेश सिंह बघेल को मंगलवार को वाराणसी जिला जेल प्रशासन की अभिरक्षा में उपचार के लिए बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 25 दिन पहले जेल के अंदर वॉलीबाल खेलते समय बघेल घायल हो गए थे। जेल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जांच के लिए उन्हें बीएचयू भेजा गया था।
दुष्कर्म के आरोपी घोसी सांसद अतुल राय के पक्ष में रिपोर्ट लगाने और पीड़िता को आत्महत्या को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार बघेल 31 अगस्त से जिला जेल चौकाघाट में निरुद्ध है। 30 अगस्त को कमिश्नरेट पुलिस ने बाराबंकी स्थित हैदरगढ़ से अमरेश सिंह बघेल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद लंका थाने में बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि 25 दिनों पूर्व खेल के दौरान अमरेश सिंह बघेल का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। वापस जेल में लाकर दाखिल कराया गया है।