IAS Transfer: वाराणसी के 58वें डीएम होंगे एस राजलिंगम, तेज-तर्रार अफसरों में होती है गिनती
एस राजलिंगम वाराणसी के नये जिलाधिकारी होंगे। उनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। माना जाता है कि उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण शासन में अच्छी पकड़ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2006 बैच के आईएएस अधिकारी और वाराणसी के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को प्रयागराज का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पर अब एस राजलिंगम वाराणसी के नये जिलाधिकारी होंगे। राजलिंगम को कुशीनगर से वाराणसी भेजा गया है। उनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। माना जाता है कि उनकी साफ-सुथरी छवि के कारण शासन में अच्छी पकड़ है। उभ्भा कांड के बाद राजलिंगम को सोनभद्र का डीएम बनाया गया था।
2009 बैच के आईएएस अधिकारी एस राजलिंगम अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। ज्यादातर अंग्रेजी में संवाद करने वाले राजलिंगम मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुवली के निवासी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वो बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। प्रयागराज के मंडलायुक्त बनाए गए कौशलराज शर्मा की तरह ही राजलिंगम ने भी इंजीनियरिंग की है।
एनआईटी त्रिचरापल्ली से 2009 में सिविल सर्विस में आने के बाद राजलिंगम की पहली तैनाती बांदा जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के रूप में देवरिया और डीएम के रूप में औरैया, सुल्तानपुर और सोनभद्र में सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा दुग्ध विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास तथा आयुक्त नगर निगम अयोध्या के पदों पर तैनात रहे हैं। उन्हें वाराणसी का 58वां डीएम बनाया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वह सोमवार को वाराणसी आएंगे। काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपना पद भार ग्रहण करेंगे।