फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Russia Ukraine War update Yagya worship in Varanasi for Indian students who Stranded In Ukraine wishing for safe return india

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए वाराणसी में हुआ यज्ञ, सकुशल घर वापसी की कामना

Fri, 25 Feb 2022 04:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 04:56 PM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार पहल कर रही है। इधर, भारतीय छात्रों की सलामती के लिए देश में कहीं पूजा तो कहीं दुआ मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War update Yagya worship in Varanasi for Indian students who Stranded In Ukraine  wishing for safe return india
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के लिए वाराणसी में यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय छात्रों की सलामती के लिए पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया है। साथ ही भारत सरकार से बच्चों को वापस लाने की अपील की जा रही है। यूक्रेन में बिगड़े भारतीय छात्रों की सकुशल घर वापसी के लिए शुक्रवार को वाराणसी में पूजा-पाठ किया गया।

विज्ञापन


अस्सी घाट स्थित पंचरत्न महादेव मंदिर में ब्राह्मणों ने यज्ञ किया। यज्ञ करने वालों में मुख्य रूप से पंडित आलोक शुक्ला, शिवकांत द्विवेदी, आनंद उपाध्याय, सोनू शुक्ला, विपुल पंडित शामिल रहे। पंडित आलोक ने बताया की जंग के बीच यूक्रेन में फंसे छात्रों के सकुशल घर वापसी के लिए और विश्व शांति के लिए ये यज्ञ किया गया है।
विज्ञापन


पूर्वांचल के 21  से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूक्रेन में
साथ ही ईश्वर से ये कामना की गई कि रूस और यूक्रेन आपस में मिलकर इंसानियत लाएं और विश्व में अमन चैन बना रहे। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पूर्वांचल के 21  से ज्यादा छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें जौनपुर के सात, आजमगढ़ और भदोही के छह-छह छात्र-छात्राएं, वाराणसी और गाजीपुर के एक-एक छात्र के यूक्रेन में होने की पुष्ट जानकारी मिली है। सभी वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  

बच्चों की हर पल की खबर जानने के लिए परिजन भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हैं। रूस के यूक्रेन पर शुरू हुए हमले के बाद परिवार की धड़कन बढ़ गई है।

परिवार के लोग बच्चे की सलामती के लिए सामूहिक पूजा पाठ कर रहे हैं और लगातार यूक्रेन पर हो रहे हमले की हर अपडेट के लिए टीवी के सामने नजरें गड़ाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed